Edited By Niyati Bhandari,Updated: 27 Feb, 2019 09:32 AM
आज 27 फरवरी, फाल्गुन कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। बुधवार का दिन और बुध ग्रह के नक्षत्र ज्येष्ठा का सुंदर संयोग बन रहा है। ज्येष्ठा का अर्थ है “सबसे बड़ा”। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग बहुत प्रभावशाली होते हैं।
ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
आज 27 फरवरी, फाल्गुन कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। बुधवार का दिन और बुध ग्रह के नक्षत्र ज्येष्ठा का सुंदर संयोग बन रहा है। ज्येष्ठा का अर्थ है “सबसे बड़ा”। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग बहुत प्रभावशाली होते हैं। जब बुधवार के दिन बुध का नक्षत्र आता है तो शुभ लाभ होता है। इस दौरान किए गए कामों में सफलता मिलने के आसार बढ़ जाते हैं। सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई करें, कामयाबी कदम चूमेगी। व्यापार या शेयर बाज़ार में पैसा लगाना बड़ा मुनाफा दे सकता है। ध्यान रहे, बुरे काम का बुरा नतीजा होता है। करियर को लेकर बड़ा फैसला किया जा सकता है। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें। अपनी राशि के अनुसार ये उपाय करना न भूलें, बुद्धि का ग्रह आपको सफलता की चोटी पर पहुंचा सकता है।
Bed पर बैठकर भोजन क्यों नहीं करना चाहिए, जानें इसके पीछे का सच !
मेष- मंदिर में फल चढ़ाएं।
वृष- पक्षियों को सतनाजा खिलाएं।
मिथुन- मंदिर जाएं।
कर्क- अनाथ बच्चों में कुछ मीठा बांटें।
सिंह- सूर्यदेव को अर्घ्य दें।
कन्या- कुत्ते को दूध पिलाएं।
तुला- पण्डित को अपनी इच्छा अनुसार दान दें।
वृश्चिक- 9 साल से छोटे बच्चों को उपहार में पेन दें।
धनु- आज सारा दिन मन में ॐ शब्द का उच्चारण करते रहें।
मकर- शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
कुंभ- गाय को प्रणाम करके रोटी खिलाएं।
मीन- गणेश जी को हरे रंग का फल चढ़ाएं।
कुंभ के बारे में कितना जानते हैं आप !