Edited By Niyati Bhandari,Updated: 16 Mar, 2019 08:32 AM
आज शनिवार तारिख 16 मार्च, 2019 फाल्गुन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। चंद्र मिथुन राशि में रहेंगे। रवि योग 6:34 ए.एम. से लेकर 2:14 ए.एम. तक रहने वाला है। ये योग सर्वार्थसिद्ध की तरह ही सभी काम करने के लिए बहुत शुभ माना गया है।
ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
आज शनिवार तारिख 16 मार्च, 2019 फाल्गुन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। चंद्र मिथुन राशि में रहेंगे। रवि योग 6:34 ए.एम. से लेकर 2:14 ए.एम. तक रहने वाला है। ये योग सर्वार्थसिद्ध की तरह ही सभी काम करने के लिए बहुत शुभ माना गया है। इस योग में इतनी शक्ति होती है की ये किसी भी अशुभ योग को खत्म कर देता है और शुभता का संचार करता है। 4:31 तक शोभन योग बनेगा, इसमें यात्रा करना मंगलप्रद रहता है। जो लोग इस योग में यात्रा का आनंद लेते हैं, वह उम्मीद से अधिक लाभ प्राप्त करते हैं। रात 2 बजकर 13 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र का योग बन रहा है। ये सौभाग्यशाली नक्षत्र है, इसमें पैदा हुए बच्चे भाग्यवान होते हैं। जीवन में उन्हें कभी भी धन-धान्य से संबंधित कोई कमी नहीं आती। वे समृद्ध और संपन्न लाइफ का आनंद लेते हैं। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें-
भाग्यांक- 4
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- नैऋत्य
राहुकाल- 09:32 ए.एम. से 11:01 ए.एम. तक
विजय मुहूर्त- 02:29 पी.एम से 03:16 पी.एम तक
आज का ख़ास उपाय: 12 बादाम काले कपड़े में बांधकर शनि मंदिर में चढ़ाएं।
बर्थ डे का खास उपाय: तेल में अपनी छाया देखकर किसी चौराहे पर गोला बना दें।
मैरिज एनिवर्सरी का खास उपाय: किसी गरीब महिला को काला कपड़ा दान करें।
2019 में क्या मुरझा जाएगा कमल ?