Edited By Niyati Bhandari,Updated: 30 Mar, 2019 08:00 AM
आज शनिवार तारिख 30 मार्च, 2019 चैत्र कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। सोने पर सुहागे का काम कर रहा है शिव योग। इसे तंत्र या वामयोग भी कहा जाता है। शिव का मतलब है अनंत यानी जिसका कोई अंत नहीं है और
ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
आज शनिवार तारिख 30 मार्च, 2019 चैत्र कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। सोने पर सुहागे का काम कर रहा है शिव योग। इसे तंत्र या वामयोग भी कहा जाता है। शिव का मतलब है अनंत यानी जिसका कोई अंत नहीं है और योग का अर्थ है जुड़ना। इन दोनों के मिलन को ही शिव योग कहा गया है। चंद्र मकर राशि में रहेंगे एवं उत्तराषाढ़ा नक्षत्र 3:38 तक रहेगा। इसके स्वामी भगवान सूर्य नारायण और देवता विश्वेदेव हैं। अत: इन दोनों की पूजा करने के लिए ये सर्वोंतम दिन है। बिगड़े काम बनाने वाला सर्वार्थ सिद्धि योग लगभग 3:38 से लेकर रविवार 31 मार्च 2019 के सूर्योदय तक बन रहा है। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
भाग्यांक- 9
शुभ रंग- नारंगी
शुभ दिशा- दक्षिण
राहुकाल- 09:22 ए.एम. से 10:54 ए.एम. तक
भद्राकाल- 02:04 पी.एम से 03:23 ए.एम. तक
आज का ख़ास उपाय: सरसों में चेहरा देख कर, उसी तेल का दीपक जलाकर चौराहे पर रख दें।
मैरिज एनिवर्सरी का खास उपाय: काले कपड़े में उड़द बांध कर जीवनसाथी को स्पर्श कराकर किसी गरीब को दान दें।
बर्थ डे का खास उपाय : हनुमान जी के सामने बैठकर घी का दीपक जलाएं।
ये एक उपाय Weak student को भी exam में करा सकता है Pass