आपका राशिफल- 13 अप्रैल, 2019

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 13 Apr, 2019 10:17 AM

आज शनिवार तारिख 13 अप्रैल, 2019 चैत्र शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। चंद्र कर्क राशि में हैं व पुनर्वसु नक्षत्र का योग है। नवरात्रि के आठवें दिन नवदुर्गा के महागौरी स्वरूप का पूजन किया जाता है। ये राहु ग्रह पर अपना आधिपत्य रखती हैं। महागौरी के तेज से...

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

आज शनिवार तारिख 13 अप्रैल, 2019 चैत्र शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। चंद्र कर्क राशि में हैं व पुनर्वसु नक्षत्र का योग है। नवरात्रि के आठवें दिन नवदुर्गा के महागौरी स्वरूप का पूजन किया जाता है। ये राहु ग्रह पर अपना आधिपत्य रखती हैं। महागौरी के तेज से संपूर्ण विश्व प्रकाशमय है। इनकी शक्ति अमोघ फलदायिनी है। दुर्गा सप्तशती के अनुसार देवी महागौरी के अंश से कौशिकी का जन्म हुआ जिसने शुंभ-निशुंभ का अंत किया। महागौरी ही महादेव की पत्नी शिवा व शांभवी हैं। कालपुरूष सिद्धांत के अनुसार कुंडली में राहु ग्रह का संबंध छठे व आठवें भाव से होता है। अतः देवी की साधना का संबंध शत्रुनाश, रोगनाश, दांपत्य, विवाहबाधा, गृहस्थी व आयु से है। देवी महागौरी की उपासना करने से मन पवित्र हो जाता है और भक्त की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। महागौरी पूजन से विवाह संबंधित हर समस्या का हल हो जाता है। देवी सीता ने श्रीराम को पति रूप में प्राप्त करने के लिए गौरी पूजन किया था। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

PunjabKesari

मां महागौरी का मंत्र- श्वेते वृषे समारुढा श्वेताम्बरधरा शुचिः। महागौरी शुभं दघान्महादेवप्रमोददा।।

भाग्यांक- 2

PunjabKesariशुभ रंग- सफ़ेद

शुभ दिशा- उत्तर-पश्चिम

PunjabKesari

राहुकाल- 09:12 ए.एम. से लेकर 10:47 ए.एम. तक

रवि योग- 08:59 ए.एम. से लेकर 06:01 ए.एम. तक

PunjabKesari

विशेष: दुर्गा अष्टमी, महागौरी पूजा और संधि पूजा

आज का ख़ास उपाय: सिंदूर चढ़ा चांदी का सिक्का देवी महागौरी पर चढ़ाकर तिजोरी में स्थापित करें, अकस्मात धन प्राप्ति होगी।

बर्थ डे का खास उपाय: देवी महागौरी पर काले चने चढ़ाकर गरीबों में बांटें, नुकसान से बचाव होगा।

मैरिज एनिवर्सरी का खास उपाय: दंपत्ति देवी महागौरी पर चढ़ी सौंठ ज़मीन में गाढ़ दें, दांपत्य से कटुता दूर होगी।

PunjabKesari
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!