आप का राशिफल- 18 अप्रैल, 2019

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 18 Apr, 2019 08:47 AM

आज गुरुवार तारिख 18 अप्रैल 2019, चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि सायं 7.27 तक रहेगी तथा तदोपरांत तिथि पूर्णिमा का आगमन होगा। पूर्णिमा की रात लक्ष्मी पूजा करने का बहुत महत्व है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video) 

आज गुरुवार तारिख 18 अप्रैल 2019, चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि सायं 7.27 तक रहेगी तथा तदोपरांत तिथि पूर्णिमा का आगमन होगा। पूर्णिमा की रात लक्ष्मी पूजा करने का बहुत महत्व है। आज घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में सफ़ेद कपड़ा बिछाकर लक्ष्मी जी का चित्र व श्रीयंत्र स्थापित कर षोडशोपचार पूजन करें। गौघृत में इत्र मिलकर दीपक करें, चंदन की धूप जलाएं, अबीर चढ़ाएं, चाँदनी के फूल चढ़ाएं, मावे की बर्फी का भोग लगाएं, सफ़ेद वस्त्र चढ़ाएं, मिश्री व मलाई चढ़ाएं और 108 बार विशिष्ट मंत्र जपें। इसके बाद भोग गरीबों में बांटे। ग्रह नक्षत्रों की बात करें तो चंद्र कन्या राशि में रहेंगे व हस्त नक्षत्र का योग रहेगा। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें

स्पेशल मंत्र: ऐं ह्रीं श्रीं वरलक्ष्मेय नमः॥

भाग्यांक- 7

शुभ रंग- ग्रे

शुभ दिशा- ईशान 

राहुकाल- 01:57 पी.एम  से 03:33 पी.एम  तक

भद्रा- 07:26 पी.एम  से 05:56 ए.एम. तक

रवि योग- 05:57 ए.एम. से 09:26 पी.एम तक

आज का ख़ास उपाय: भगवान लक्ष्मी-नारायण पर कमल का फूल चढ़ाएं, मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

बर्थ डे का खास उपाय: तिल और गुड़ का गरीबों में दान करें, भगवान लक्ष्मी-नारायण पर चढ़ा सिक्का पर्स में रखें, बेरोज़गारी से मुक्ति मिलेगी।

मैरिज एनिवर्सरी का खास उपाय: भगवान लक्ष्मी-नारायण पर चढ़े केले गाय को खिलाएं, पारिवारिक खुशहाली आएगी।

पारिवारिक संपन्नता के लिए: संध्या काल में घर के मध्य में शुद्ध घी का 15 मुखी आटे का दीपक करें। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!