आप का राशिफल- 24 अप्रैल, 2019

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 24 Apr, 2019 09:09 AM

आज बुधवार तारिख 24 अप्रैल, 2019 वैशाख कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। चंद्र धनु राशि में रहेंगे व मूल नक्षत्र रहेगा। आज के दिन भगवान श्री हरि विष्णु के पांचवें अवतार कपिल मुनि का विशेष पूजन करने का विधान है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)


आज बुधवार तारिख 24 अप्रैल, 2019 वैशाख कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। चंद्र धनु राशि में रहेंगे व मूल नक्षत्र रहेगा। आज के दिन भगवान श्री हरि विष्णु के पांचवें अवतार कपिल मुनि का विशेष पूजन करने का विधान है। शास्त्रों में विष्णु के 24 अवतारों का वर्णन है। शास्त्र प्रेम सुखसागर के अनुसार भगवान विष्णु ने पांचवा अवतार कपिल मुनि के रूप में लिया। इनके पिता का नाम महर्षि कर्दम व माता का नाम देवहूति था। शरशय्या पर पड़े भीष्म के शरीर त्याग के समय वेदज्ञ व्यास आदि ऋषियों के साथ कपिलमुनि भी वहां उपस्थित थे। कपिलमुनि के क्रोध से ही राजा सगर के साठ हजार पुत्र भस्म हो गए थे। 

कपिल सांख्य दर्शन के प्रवर्तक हैं। कपिल भागवत धर्म के प्रमुख 12 आचार्यों में से एक हैं। पुराणों में कपिल मुनि को अग्निअंश व ब्रह्मा का मानस पुत्र भी बताया गया है। महात्मा बुद्ध का जन्म स्थान 'कपिलवस्तु' ही कपिल मुनि का भी जन्म स्थान माना जाता है। इन्हीं के नाम पर वह नगर 'कपिलवस्तु' कहलाया था। कपिल प्राचीन भारत के एक प्रभावशाली मुनि थे। इन्हें सांख्यशास्त्र व तत्व ज्ञान के प्रवर्तक के रूप में जाना जाता है। 'गंगासागर' क्षेत्र इनकी तपस्या स्थली थी। गीता में इन्हें श्रेष्ठ मुनि कहा गया है। भगवान कपिल ने सर्वप्रथम विकासवाद का प्रतिपादन किया और संसार को एक क्रम के रूप में देखा। विष्णु अवतार कपिल मुनि के विशेष पूजन व उपाय से परकरम में वृद्धि होती है, स्टूडेंट्स को परीक्षा में सफलता मिलती है व सांसारिक संबंधों से कटुता दूर होती है। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें

PunjabKesari Rashifal in hindi

भाग्यांक- 3

शुभ रंग- पीला

शुभ दिशा- ईशान  

राहुकाल- 12:19 पी.एम से 01:57 पी.एम तक

PunjabKesari Rashifal in hindi

 रवियोग- 06:36 पी.एम से 05:50 ए.एम.

विजय मुहूर्त- 02:29 पी.एम से 03:21 पी.एम

विशेष: सिद्धयोग 

PunjabKesari Rashifal in hindi

मैरिज एनिवर्सरी का खास उपाय: डाइनिंग टेबल के पास कृष्ण-बलराम का चित्र लगाएं, घरेलू झगड़े मिटेंगे।

आज का ख़ास उपाय: भगवान विष्णु पर चढ़ा भोजपत्र किसी किताब के बीच में रखें, परीक्षा में सफलता मिलेगी। 

बर्थ डे का खास उपाय: भगवान विष्णु पर चढ़ी हल्दी से रोज़ बाएं भुजा पर तिलक करें, फेमस होंगे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!