होली के रंगों से बेरंग जिंदगी में भरें रंग

Edited By Jyoti,Updated: 20 Mar, 2019 04:14 PM

religious and spiritual aspect of holi festival

होली रंगों का त्यौहार माना जाता है। हिंदू धर्म की ग्रंथों की मानें तो होली का ये पर्व सांस्कृतिक, धार्मिक और पारंपरिक त्यौहार है। इससे जुड़ी बहुत सी ऐसी बातें हैं जिनमें से बहुत के बारे में लोग जानते होंगे।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
होली रंगों का त्यौहार माना जाता है। हिंदू धर्म की ग्रंथों की मानें तो होली का ये पर्व सांस्कृतिक, धार्मिक और पारंपरिक त्यौहार है। इससे जुड़ी बहुत सी ऐसी बातें हैं जिनमें से बहुत के बारे में लोग जानते होंगे। जैसे होली और होलिका दहन से जुड़ी हिरण्यकश्यप और प्रह्लाद की गाथा के बारे में लगभग सभी जानते हैं। पंरतु इससे संबंधित ऐसे भी कई तथ्य हैं जिनसे आज भी लोग अंजान हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं इस पर्व से जुड़ी परंपराओं और उनके आध्यात्मिक महत्व के बारे में-
PunjabKesari, Holi, Holi 2019, Holi Image
नहीं होते शुभ काम
मान्यताओं के अनुसार अष्टमी से लेकर पूर्णिमा तक किसी भी प्रकार का कोई भी शुभ काम या नया काम शुरू नहीं किया जाता। शास्त्रों के अनुसार होलाष्टक के आठ दिनों में नवग्रह उग्र रूप में होते हैं, इसलिए इस दौरान किए गए शुभ कामों में अमंगल होने की आशंका अधिक रहती है।
PunjabKesari, Navgrah, नवग्रह
जो होली सो होली
कहा जाता है कि होली शब्द का संबंध होलिका दहन से है। इस शब्द का अर्थ इस बात की ओर भी इशारा करता कि जो होना था हो गया। कहने का मतलब है कि पिछले समय की गलतियां और वैर-भाव को भुलाकर होली के दिन एक दूसरे को रंग लगाकर और गले मिलकर रिश्तों की नए सिरे से शुरूआत की जाए।
PunjabKesari, Holi, Holi 2019, Holi Image
होली के हैं हजार रंग
माना जाता है कि परिवार को समाज से जोड़ने के लिए होली का पर्व महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वहीं अन्य मान्यताओं और परम्पराओं के अनुसार होली उत्तर प्रदेश में 'लट्ठमार होली' के रूप में, असम में 'फगवाह' या 'देओल', बंगाल में 'ढोलपूर्णिमा' और नेपाल आदि में 'फागु' नामों से प्रसिद्ध है।
PunjabKesari, Holi, Holi 2019, Holi Image
मुगलकाल के दौरान मनाई गई होली
प्राचीन समय की कुछ किंवदंतियों के मुताबिक मुग़ल साम्राज्य के समय में तो होली की तैयारियां बहुत दिन पहले ही शुरू हो जाती थीं। इस बात का प्रमाण ऐतिहासिक पुस्तकों में पढ़ने को मिलता है। इन पुस्तकों के अनुसार मुख्य बादशाह अकबर, हुमायूं, जहांगीर, शाहजहां और बहादुरशाह जफ़र आदि के समय में होली खेली जाती थी।
PunjabKesari, Holi, Holi 2019, Holi Image
अच्छाई की जीत का प्रतीक
बता दें कि होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक होली जीवन में आनंद, प्रेम, संतोष और दिव्यता होने का संदेश लेकर आती है और जब व्यक्ति इन सबका अनुभव करता है तो उसके अंतःकरण में उत्सव का भाव पैदा होता है, जिससे जीवन रंगमय हो जाता हैं।
PunjabKesari, Holi, Holi 2019, Holi Image, Holika Dehan, होलिका दहन
नकारात्मक ऊर्जा होती है दूर
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होली खेलने से आस-पास की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, वहीं सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
PunjabKesari, Holi, Holi 2019, Holi Image
अपनी राशि से जानें इस होली कौनसा रंग रहेगा आपके लिए Lucky (VIDEO)



 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!