राजा बलि और वामन भगवान से जुड़े ये तथ्य नहीं जानते होगें आप !

Edited By Lata,Updated: 10 Sep, 2019 09:16 AM

religious concept of vaman jayanti

हिंदू पंचांग के अनुसार आज भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा होगी,

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
हिंदू पंचांग के अनुसार आज भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा होगी, जिसे वामन जयंती के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन भगवान के नाम का जाप करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही आज हम आपको इस दिन के महत्व के बारे में बताएंगे। 
PunjabKesari, kundli tv, vaman jayanti, vaman avatar
राजा बलि का राज्य संपूर्ण दक्षिण भारत में था। जोकि प्रहलाद के पुत्र विरोचन और विरोचन के पुत्र थे। दक्षिण भारत में वे अपनी जनता के बीच लोकप्रिय थे और दानवीर के रूप में उनकी दूर-दूर तक प्रसिद्धि थी। उन्होंने महाबलीपुरम को अपनी राजधानी बनाया था। दूसरी ओर भगवान वामन हिमालय में रहते थे। उस वक्त अमरावती इंद्र की राजधानी थी।
PunjabKesari, kundli tv, vaman jayanti, vaman avatar
जब वामन भगवान ने ब्राह्मण वेश में राजा बलि से उस वक्त तीन पग धरती मांग ली जब वे नर्मदा तट पर अपना एक यज्ञ संपन्न कर रहे थे। वहां शुक्राचार्य ने उन्हें सतर्क किया लेकिन बलि ने दान का संकल्प ले लिया। बाद में वामन ने अपना विराट रूप दिखाकर संपूर्ण त्रिलोक्य पर अपना अधिकार जमा लिया और बलि को बाद में पाताल लोक के सुतल लोक का राजा बनाकर अजर-अमर कर दिया।
PunjabKesari, kundli tv, vaman jayanti, vaman avatar
बता दें कि दक्षिण भारत में खासकर केरल के लोग मानते हैं कि हमारे राजा बलि अजर-अमर हैं और वे ओणम के दिन अपनी प्रजा को देखने वर्ष में एक बार जरूर आते हैं। वह दिन ही ओणम होता है। वहां के कुछ लोगों में यह भी मान्यता है कि वामन भगवान ने उनके साथ छल किया था। ओणम का त्योहार दीपावली की तरह मनाया जाता है, जबकि वामन अवतार तिथि के समय उत्तर भारत में इतनी कोई धूम नहीं होती।

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!