Kundli Tv- हकीकत या फसाना: अद्भुत तरीके से मां देती है भक्तों के सवालों का जवाब

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Jul, 2018 03:58 PM

religious place

उत्तराखंड को देव भूमि कहा गया है। यहां के मंदिरों में अालौकिक शक्तियां प्रवाह करती हैं। एेसा ही यहां का एक दिव्य मंदिर है जो माता कालिंका के नाम से प्रसिद्ध है। यह मंदिर खुद में ही चमत्कारों और रहस्यों से भरा पड़ा है। माना जाता है कि यहां आने वाले...

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

PunjabKesari

उत्तराखंड को देव भूमि कहा गया है। यहां के मंदिरों में अालौकिक शक्तियां प्रवाह करती हैं। एेसा ही यहां का एक दिव्य मंदिर है जो माता कालिंका के नाम से प्रसिद्ध है। यह मंदिर खुद में ही चमत्कारों और रहस्यों से भरा पड़ा है। माना जाता है कि यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूरी होती है। लोगों का कहना है कि मां उनके बीच खुद आती हैं और भक्तों के हर संकट को दूर भी करती हैं। 

PunjabKesari

यह अद्भुत मंदिर उत्तराखंड में टिहरी के बटखेम गांव में स्थित है। मां काली का यह मंदिर अपने आप में प्रसिद्ध है। दूर-दूर से लोग यहां अपनी मुरादें लेकर के आते हैं और उनकी मन्नतें पूरी भी होती हैं। मान्यता है कि महाकाली की डोली भक्तों की मनोकामना को दीवार पर लिखती हैं। इसके बाद तुरंत ही मां द्वारा भक्तों की समस्या का समाधान भी उसी दीवार पर लिख दिया जाता है। कहा जाता है की यहां देवी साक्षात अपने भक्तों की पुकार सुनने आती हैं। एक और खास बात के लिए यह मंदिर प्रसिद्ध है कि माता निःसंतान दंपतियों को संतान का सुख भी देती हैं।  

PunjabKesari
रविवार के दिन इस मंदिर में खास पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन मां की डोली का आगमन किया जाता है। हर भक्त अपनी मन्नत माता के सामने प्रकट करता है और मां उनकी समस्या का समाधान दीवार पर लिख कर देती हैं। इस मंदिर में देश-विदेश से लोग मां के दर्शनों के लिए आते हैं। मां कालिंका के इस मंदिर में विज्ञान भी फेल हो चुका है। हर बार यहां ऐसे ऐसे चमत्कार होते हैं कि खुद वैज्ञानिक भी हैरान हो जाते हैं।

चुपके से घर के मेन गेट पर रखें ये चीज़ें, मिलेगा पैसा (देखें VIDEO)

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!