Kundli Tv- रोज़ाना बढ़ रही है गणेश जी की ये प्रतिमा

Edited By Jyoti,Updated: 17 Jul, 2018 01:25 PM

जबलपुर रतननगर का सुप्तेश्वर गणेश मंदिर अपने आप में ही एक अलग मान्यता रखता है। यह मंदिर विशाल पहाड़ी पर स्थित है। इसकी खास बात यह है कि इस में गणेश जी की प्रतिमा लगातार बढ़ रही है। लेकिन अब यही जगह लोगों की आस्था का केंद्र बन चुकी है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

PunjabKesari

जबलपुर रतननगर का सुप्तेश्वर गणेश मंदिर अपने आप में ही एक अलग मान्यता रखता है। यह मंदिर विशाल पहाड़ी पर स्थित है। इसकी खास बात यह है कि इस में गणेश जी की प्रतिमा लगातार बढ़ रही है। लेकिन अब यही जगह लोगों की आस्था का केंद्र बन चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि 28 सालों में प्रतिमा 5 फीट से ज्यादा बढ़ गई है। जब इसकी स्थापना हुई थी तब ये केवल 20 फीट थी और अब 25 फीट बढ़ कर हो गई है और तकरीबन यह 120 फीट चौड़ी हो गई है।

PunjabKesari
लोगों का कहना है कि सन 1989 में स्थानीय व्यक्ति के सपने में भगवान ने कहा था कि वे रतननगर की पहाड़ी पर विराजे हैं। उस पहाड़ को तोडा न जाए और मेरी प्रतिमा की स्थापना हो। लोगों को जब इस बारे में पता चला तो सच में गणेश जी की आकृति वहीं से मिली थी। तब से भगवान गणपति की यह प्रतिमा स्वयं-भू है। इसके पश्चात बड़ी धूम-धाम से प्राण-प्रतिष्ठा कराई गई। 

PunjabKesari
विशाल पहाड़ी पर एक गुफा बनी हुई है। माना जाता है कि इसी गुफा से सुप्तेश्वर गणपति जी का प्राकट्य हुआ है। यहां के लोग भगवान को कल्कि का 10वां अवतार भी मानते हैं। दूर-दूर से लोग यहां उनके दर्शनों के लिए आते हैं और भगवान का यह चमत्कार भी देखते हैं। जैसे-जैसे यह प्रतिमा बड़ रही है, वैसे-वैसे विशाल शिला में अपने आप नेत्र, सूंढ़ और कान की आकृति उभरती आ रही है। यहां बप्पा की छोटी प्रतिमा भी स्थापित है। मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ दिन-रात देखने को मिलती है। श्रद्धालु बड़ी श्रद्धा से पूजन-आरती में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। महीने में गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक विशेष आयोजन होते हैं। 

चुपके से घर के मेन गेट पर रखें ये चीज़ें, मिलेगा पैसा (देखें VIDEO)

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!