क्यों गुरुवार को लगाया जाता है गुड़ और चना दाल का भोग ?

Edited By Lata,Updated: 06 Jun, 2019 11:04 AM

religious story

हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को जगत के पालन हार कहा जाता है। गुरुवार के दिन इनकी पूजा का विधान होता है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को जगत के पालन हार कहा जाता है। गुरुवार के दिन इनकी पूजा का विधान होता है। शास्त्रों के अनुसार गुरुवार के दिन इनका व्रत करने से और पूरे विधि-विधान के साथ इनकी पूजा करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है। कहते हैं कि जो लोग इस दिन व्रत का पालन करते हैं उन्हें पीले वस्त्र और पीली रंग से बनी वस्तुएं ही ग्रहण करनी होती है और इसके साथ ही पीले रंग की किसी चीज़ का दान करना चाहिए। इसके साथ ही भगवान को भोग लगाने के लिए बहुत सी चीज़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं। किंतु भगवान को चने या चने की दाल और गुड़ का भोग लगाया जाता है। पौराणिक ग्रंथों में भी इस बात का जिक्र किया गया है तो आइए जानते हैं इसके पीछे कथा के बार में। 
PunjabKesari, kundli tv, lord vishnu image
भगवान विष्णु के परमभक्त देवर्षि नारद उनसे आत्मा का ज्ञान लेना चाहते थे लेकिन वे जब भी श्रीहरि से इसके बारे में अपनी इच्छा प्रकट करते तो भगवान कहते कि पहले उस ज्ञान के योग्य बनना होगा। नारद जी ने स्वयं को उस ज्ञान के योग्य बनाने के लिए कठोर तप किया लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। इसके पश्चात वे पृथ्वी लोक के भ्रमण पर चले गए। इस दौरान उन्होंने एक जगह पर देखा कि भगवान श्रीहरि एक मंदिर में बैठे हैं और वृद्ध महिला उनको कुछ खिला रही है। 
PunjabKesari, kundli tv, jaggery image
भगवान विष्णु के वहां से प्रस्थान करने के बाद नारद मुनि वहां पहुंचे और वृद्ध महिला से जानना चाहा कि वह भगवान को क्या खिला रही थीं। उस वृद्ध महिला ने बताया कि उसने भगवान विष्णु को गुड़ और चने प्रसाद स्वरुप खिलाएं। ऐसा कहा जाता है कि नारद जी वहां पर व्रत करने लगे और लोगों में प्रसाद स्वरुप गुड़-चना बांटने लगे। कुछ समय पश्चात भगवान विष्णु वहां प्रकट हुए और नारद मुनि से कहा कि सच्चे मन से जो भक्त भक्ति करता है, वह ज्ञान का अधिकारी होता है।
PunjabKesari, kundli tv, chana daal image
भगवान ने उस वृद्ध महिला को वैकुण्ठ जाने का आशीर्वाद दिया और कहा कि जो भक्त उनको गुड़ और चना का भोग लगाएगा, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!