Kundli Tv- हर किसी को पता होने चाहिए कलयुग के ये 5 कड़वे सच

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Jul, 2018 02:40 PM

religious story

भगवान कृष्ण ने महाभारत में ही कलयुग का विस्तार पूर्वक वर्णन कर दिया था कि लोग कैसे होंगे, जीवन कैसे व्यतीत होगा, लोगों का व्यवहार एक दूसरे के प्रति कैसा होगा। आज हम आपको बताएंगे भगवान श्री हरि द्वारा कलयुग के बारे में बताई गई 5 कड़वी बातें जो आज शत...

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

PunjabKesari

भगवान कृष्ण ने महाभारत में ही कलयुग का विस्तार पूर्वक वर्णन कर दिया था कि लोग कैसे होंगे, जीवन कैसे व्यतीत होगा, लोगों का व्यवहार एक दूसरे के प्रति कैसा होगा। आज हम आपको बताएंगे भगवान श्री हरि द्वारा कलयुग के बारे में बताई गई 5 कड़वी बातें जो आज शत प्रति सच हो रहीं है। 

महाभारत काल में पांचों पाड़वों के मन में कलयुग को जानने की जिज्ञासा हुई। उन्होनें एक बार भगवान से पूछा कि कलयुग में मानव कैसा होगा, लोगों के विचार कैसे होंगे और मोक्ष की प्रप्ति कैसे होगी?

ये प्रशन सुन कर भगवान ने पांचों पाड़वों को वन में जानें को कहा और साथ में ये भी कहा कि जो कुछ भी तुम वहां देखों मुझे विस्तार में आकर बताना।

PunjabKesari
पांचों भाई वन को चलें गए और कुछ समय बाद वापिस लौटे। भगवान ने पूछा कि किस सोच-विचार में तुम सब हो बताओ।

सबसे पहले युधिष्टर महाराज ने बड़ी हैरानगी से बताया कि मैंने वहां दो सूंड वाले हाथी को देखा। ये सुन कर भगवान ने कहा कि कलयुग में एेसे लोग राज्य करेंगे जो बोलेंगे कुछ और करेंगे कुछ। एेसे लोग दोनों ओर से शोषण करेंगे।

भीम ने बताया कि उसने एक गाय को देखा जो अपने बछड़े को इतना चाट रहीं थी कि उसका खून निकल आया था। गोविंद बोले कि कलयुग का मनुष्य अपने संतान को लेकर इतना आस्कत होगा कि उसकी ममता के कारण ही उसके बच्चों का विकास रुक जाएगा। वे अपनी औलाद को मोह-माया और संसार में बांध कर रखेंगे। जिससे उसका जीवन वहीं नष्ट हो जाएगा। फिर भगवान ने वास्तविकता बतातें हुए कहा कि तुम्हरे पुत्र तुम्हारे नहीं बल्कि उनकी पत्नियों की अमानत हैं और पुत्रियां उनके पतियों की, यह शरीर मृत्यु की और आत्मा परमात्मा की अमानत है। 

PunjabKesari
अर्जुन ने आगे बताया कि उसने एक पक्षी देखा जिसके परों पर वेद की रचाई लिखी हुई थी लेकिन वे एक मनुष्य का मांस खा रहा था। इस पर प्रभु ने कहा कि कलयुग में एेसे लोग होंगे जिन्हें विद्वान कहा जाएगा किन्तु उनके मन में यही होगा कि जल्दी किसी की मृत्यु हो और उसकी संपति का मालिक वे खुद बन जाएं। उनकी नज़र में यही रहेगा कि वे दूसरों के धन को अपना बना लें। वास्तविक संत कोई-कोई होगा। 

नकुल ने कहा कि एक भारी चट्टान पर्वत से टकरा कर गिरा लेकिन एक छोटे पौधे की वजह से वह चट्टान वहीं रुक गई। इसका अर्थ बताते हुए भगवान ने कहा कलयुग में मनुष्य की बुद्धि क्षीण होगी उसके जीवन का पतन होगा और इस पतन को धन रुपी वृक्ष रोकने में समर्थ नहीं होंगे लेकिन हरि नाम रुपी एक छोटे पौधे से व्यक्ति का जीवन पतित होने से रुक जाएगा। हरि कीर्तन से मनुष्य की बुद्धि प्रभावशाली होगी।

PunjabKesari
फिर सहदेव बोले कि मैंने वन में बहुत से कुएं देखें जिन में से केवल बीच का कुआं खाली और गहरा था। श्री वासुदेव भगवान ने तब बताया कि कलयुग में धनी व्यक्ति अपनी मन की खुशी के लिए विवाह, उत्सवों में अधिक धन खर्च करेंगे परंतु यादि किसी गरीब को देखेंगे तो उसकी मदद कभी नहीं करेंगे। अपने आप को खुश करने के लिए शराब का सेवन, मांस आदि का खान-पान करके धन व्यय करेंगे। जो लोग एेसी आदतों से दूर होंगे उन पर कलयुग की नहीं बल्कि परमात्मा की कृपा होगी।

भगवान श्री गोविंद द्वारा बताए गए ये 5 कड़वे सत्य जोकि आज सच भी हो रहें है। 
 

PunjabKesari

यहां फोन से लगती है भक्तों की अर्ज़ी (देखें VIDEO)

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!