शूर्पणखा के श्राप के कारण हुआ था रावण कुल का नाश

Edited By Lata,Updated: 07 Aug, 2019 10:09 AM

religious story in hindi

हमारे हिंदू धर्म में ऐसे बहुत से ग्रंथ हैं , जिनसे हमें बहुत सारी ज्ञान की बातें जानने को मिलती है। वहीं सभी ग्रंथों में से प्रमुख ग्रंथ रामायण को माना गया है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
हमारे हिंदू धर्म में ऐसे बहुत से ग्रंथ हैं , जिनसे हमें बहुत सारी ज्ञान की बातें जानने को मिलती है। वहीं सभी ग्रंथों में से प्रमुख ग्रंथ रामायण को माना गया है। रामायण में ऐसे कई पात्र हैं, जिनसे हमें प्रेरणा मिलती है। वहीं रावण एक ऐसा पात्र था जिसे किसी ने पसंद नहीं किया। लेकिन रावण का चरित्र नकारात्मक होने के बाद भी वह पराक्रमी और योद्धा कहलाता था। रावण ने अपने बल से कई सारे देवी-देवताओं को अपने वश में कर लिया था। किंतु आप सोच रहें होंगे कि इतना बलशाली होने के बावजूद फिर भी उसका पतन हुआ। इसके पीछे रावण की बहन शूर्पणखा ही सबसे बड़ा कारण बनी थी। 
PunjabKesari, kundli tv
भगवान राम ने रावण का नाश किया था, लेकिन शूर्पणखा से मिले श्राप की वजह से रावण के कुल का विनाश हुआ। श्राप देने के पीछे भी एक वजह थी। तो आइए जानते हैं इस प्रसंग के बारे में विस्तार से। 
PunjabKesari, kundli tv
एक पौराणिक प्रसंग के मुताबिक विद्युतजिव्ह राजा कालकेय का सेनापति था। लंकापति रावण हर राज्य को जीतकर अपने राज्य में मिलाना चाहता था। इस कारण रावण ने कालकेय के राज्य पर चढ़ाई कर दी थी। कालकेय का वध करने के बाद रावण ने विद्युतजिव्ह का भी वध कर दिया था। ऐसा कहा जाता है कि रावण इस बात के बारे में कुछ भी नहीं जानता था कि उसकी बहन कालकेय के सेनापति से प्रेम करती है। इस कारण रावण ने विद्युतजिव्ह को भी मार दिया। जबकि कई पौराणिक कहानियों में माना जाता है कि रावण यह बात जानता था और इसी कारण उसने उस योद्धा की हत्या कर दी। 
PunjabKesari, kundli tv
शूर्पणखा को जब इस बात का पता चला तो वो गुस्से और दुख के कारण रोने लगी और उसने दुखी मन से रावण को श्राप देते हुए कहा कि मेरे ही कारण तुम्हारा सर्वनाश होगा।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!