Kundli Tv- 17 जुलाई से सूर्य बदल रहा है अपना घर, इन राशियों के लिए बजेगी खतरे की घंटी

Edited By Jyoti,Updated: 17 Jul, 2018 03:16 PM

risk for these zodiac bells

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 17 जुलाई से 17 अगस्त तक सूर्य मिथुन से निकलकर कर्क राशि में रहेगा। सूर्य के इस राशि परिवर्तन की तारीख में पंचांग अंतर भी है। कुछ पंचांग के अनुसार सूर्य 16 जुलाई को ही राशि बदल चुका है। ज्योतिष विज्ञानियों के अनुसार कर्क...

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

PunjabKesari
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 17 जुलाई से 17 अगस्त तक सूर्य मिथुन से निकलकर कर्क राशि में रहेगा। सूर्य के इस राशि परिवर्तन की तारीख में पंचांग अंतर भी है। कुछ पंचांग के अनुसार सूर्य 16 जुलाई को ही राशि बदल चुका है। ज्योतिष विज्ञानियों के अनुसार कर्क राशि में पहले से राहु भी स्थित है। जिस कारण कुछ राशियों को अलर्ट होने की जरूरत है। सूर्य के साथ राहु का यह योग कुछ लोगों के लिए परेशानियां बढ़ा सकता है। आईए जानते हैं, किन राशियों पर पड़ेगा इसका नेगेटिव असर-

मेष
इस राशि में सूर्य चौथे भाव में होने के कारण घर-परिवार में समस्याएं हो सकती हैं। मानिसक और शरीरिक रोग से ग्रसित हो सकते हैं।

वृष
इस राशि में सूर्य तीसरे भाव में रहने से जातक का साहस बढ़ेगा। दुख दूर होंगे। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। 

मिथुन
इस राशि में सूर्य दूसरे भाव में रहेगा, जिसके कारण जातक की वाणी की वजह से परेशानियां बढ़ सकती हैं। करीबी लोग नाराज़ हो सकते हैं।

कर्क
क्योंकि सूर्य इस राशि में आ गया है इसलिए इस राशि के लोगों के व्यवहार के कारण परेशानियां बढ़ सकती हैं। लोगों से प्रेम से बात करें। घमंड न करें।

PunjabKesari
सिंह
सिंह राशि में सूर्य बारहवें भाव में है, जिस कारण जातक की हेल्थ बिगड़ सकती है और चोट-मोच लगने के भी योग हैं। कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी सफलता मिल सकती है।

कन्या
इस राशि में सूर्य 11वें भाव में आएगा जिसका जातक पर पाॅज़िटिव असर पड़ेगा। परेशानियां दूर होंगी। व्यापार में लाभ होगा। आपके दुश्मन शांत होंगे। क्रोध पर काबू करें।

तुला
इस राशि के लिए सूर्य दशम भाव में रहने वाला है। इस कारण आशा के अनुरूप फल नहीं मिल पाएंगे। नौकरी करने वालों को सावधान रहना होगा।

वृश्चिक
इन लोगों के लिए सूर्य नवम भाव में रहेगा। इस कारण धर्म-कर्म करेंगे तो बेहतर रहेगा, क्योंकि आपके लिए परेशानियां बढ़ सकती हैं।

धनु
धनु राशि के लिए आठवें भाव का सूर्य होने से स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। खान-पान में सावधानी रखें। कार्यों में लापरवाही न करें।

मकर
सूर्य की वजह से परेशानियां बढ़ सकती हैं। सप्तम भाव का सूर्य आपके घर में अशांति बढ़ाएगा। जीवन साथी से प्रेम बनाकर रखें। वाद-विवाद से बचें।

PunjabKesari
कुंभ
इस राशि के सूर्य छठे भाव में रहेगा। इस कारण आपको शत्रुओं पर विजय मिलेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन
इन लोगों के लिए सूर्य पंचम भाव में रहने से संतान की ओर से परेशानियां हो सकती हैं। बच्चों का ध्यान रखें। क्रोध पर काबू रखें, वरना काम बिगड़ सकते हैं।

एक ऐसा मंदिर जहां चढ़ती हैं घड़ियां (देखें VIDEO)
 


 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!