Sai Baba ka anmol vachan: श्री सत्य साईं बाबा के उपदेश

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 11 Sep, 2021 08:45 AM

sai baba ka anmol vachan

आत्मा हमारी गुरु एंव मार्गदर्शक है। अगर हम अपनी आत्मा की आवाज सुनेंगे तो अच्छे इन्सान बन  सकते हैं। इसके लिए व्यक्ति में मजबूत संकल्प होना आवश्यक है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Quotes Satya sai baba: आत्मा हमारी गुरु एंव मार्गदर्शक है। अगर हम अपनी आत्मा की आवाज सुनेंगे तो अच्छे इन्सान बन  सकते हैं। इसके लिए व्यक्ति में मजबूत संकल्प होना आवश्यक है।

ईश्वर पर विश्वास करें क्योंकि मानव जाति के लिए ईश्वर एक है, बेशक उसे अनेक नामों से पुकारा जाता है।

सभी धर्मों का आदर करें क्योंकि कोई भी धर्म बुरी बात नहीं सिखाता।

राष्ट्र भक्त बनें। जिस देश में रहते हैं उसके कानून का पालन करें।

हृदय को स्वच्छ रखें तो चरित्र अपने आप सुंदर होगा। अगर चरित्र सुंदर होगा तो घर समृद्ध होगा, देश खुशहाल बनेगा, विश्व में शन्ति होगी।

न हम मस्तिष्क हैं और न हम शरीर हैं, हमारे भीतर एक आत्मा है जिसने हमारे शरीर को अस्थायी रूप से बनाया है और हम जब अपनी आत्मा की प्रशंसा करते हैं तो जो हमारे भीतर भगवान है, उसे जान सकते हैं।

शान्ति की गहराइयों में  ही  ईश्वर की आवाज सुनी जा सकती है।

दिन का प्रारम्भ प्रेम से करो, दिन को पूर्ण प्रेम से करो।

आप सदैव आभार तो प्रकट नहीं कर सकते मगर विनम्रता से बोल तो सकते हैं।

मानवता से भाई-बहन का और परमात्मा से माता-पिता का रिश्ता रखो।

माता-पिता बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिकता की शिक्षा भी दें ताकि वे चरित्रवान नागरिक बन सकें।

शीक्षा का अनुपम उपहार चरित्र है। विज्ञान का अनुपम उपहार सेवा है।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!