Saturday special: आप भी होना चाह रहे हैं गोरे तो शनि हो जाएंगे नाराज़

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 03 Apr, 2021 07:58 AM

saturday special

किसी भी व्यक्ति का रंग-रुप और कद-काठी ग्रहों की स्थिती के अनुरुप होती है। कुंडली का लग्न निर्धारित करता है की हम कितने लंबे-मोटे या फिर काले-गोरे होंगे। कुछ विशेष ग्रहों की स्थितियों के कारण हमारा रंग सांवला या का काला होता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Saturday special: किसी भी व्यक्ति का रंग-रुप और कद-काठी ग्रहों की स्थिती के अनुरुप होती है। कुंडली का लग्न निर्धारित करता है की हम कितने लंबे-मोटे या फिर काले-गोरे होंगे। कुछ विशेष ग्रहों की स्थितियों के कारण हमारा रंग सांवला या का काला होता है। ये रंग किसी भी व्यक्ति के लिए कितना शुभ है, ये हम उसके बर्थ चार्ट से जान सकते हैं। जिन लोगों पर शनि की विशेष कृपा होती है, उनकी राशि कुंभ और मकर लग्न होता है। अकसर वे अधिक गोरे नहीं होते। ये तो जग प्रसिद्ध है की शनि देव का प्रिय रंग काला ही है। तभी तो शनिवार के दिन काली वस्तुओं का दान, काले कपड़े पहनना, काली दाल खाना अधिक शुभ माना जाता है।

PunjabKesari Saturday special

Saturn and looks: आज बाजार में सौंदर्य प्रसाधनों की भरमार है, जो कुछ दिनों में ही सांवले से गौरा बना देने का दावा करते हैं। लोग ऐसी वस्तुओं के दिवाने हो जाते हैं। अधिकतर भारतीयों में जैसे गोरा होने की होड़ लगी रहती है। ज्योतिष के अनुसार अपने रंग को अधिक साफ करने वाला खुद ही अपने ग्रहों को अशुभ कर लेता है। जिन जातको के लग्न में शनि महाराज बैठें हैं, उन्हें अधिक मेकअप नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी लोकप्रियता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। शनि की नाराजगी भी झेलनी पड़ेगी। 

PunjabKesari Saturday special

Astro remedies for skin problems: जिन जातको को त्वचा संबंधी कोई परेशानी है। उन्हें चंदन व नारियल के तेल का इस्तेमाल अपने चेहरे पर करना चाहिए। ऐसा करने से आपके फेस पर एक अलग ही निखार आएगा और शनि देव की कृपा भी प्राप्त होगी। 

जिनकी भौंहे अधिक घनी व काली होती हैं, उन पर शनि व राहू दोनों की कृपा बनी रहती है। ऐसे लोगों को अपनी आई ब्रो अधिक महीन नहीं करवानी चाहिए।

आंखों के ऊपर आई लाइनर लगाने से शनि शुभ होता है।

काली बिंदी लगाने से व्यक्ति में आध्यात्मिकता बढ़ती है लेकिन ज्योतिष की मानें तो ऐसा करने से धन संचय में कमी आती है। 

जो लोग काजल का अधिक उपयोग करते हैं, उन पर भी शनि महाराज की शुभ दृष्टि बनी रहती है। 

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com 

PunjabKesari Saturday special

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!