भविष्यफल: मूल में शनि की चाल, किसे करेगी बेहाल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Feb, 2018 08:12 AM

आज का शुभाशुभ: शनिवार दि॰ 03.02.18 चंद्र सिंह राशि व पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र, शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, राहुकाल प्रातः 9 से प्रातः 10.30 तक। आज का विशेष उपाय: दैनिक उलझनों के निवारण हेतु शनि मंदिर में पीपल के पत्ते चढ़ाएं। आज...

आज का शुभाशुभ: शनिवार दि॰ 03.02.18 चंद्र सिंह राशि व पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र, शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, राहुकाल प्रातः 9 से प्रातः 10.30 तक।


आज का विशेष उपाय: दैनिक उलझनों के निवारण हेतु शनि मंदिर में पीपल के पत्ते चढ़ाएं।


आज का महामंत्र: ॥ शं शनैश्चराय शान्ताय नमः ॥ इस शनि मंत्र से पारिवारिक शांति आती है।


मेष: बिजनैस में जोखिम से लाभ होगा। परेशानियां धीरज से हल होंगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। बड़ों का सहयोग मिलेगा।


वृष: खानपान में लापरवाही से तबियत बिगड़ेगी। कामकाज अच्छा चलेगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होगी। अधिकारीवर्ग सहयोग करेंगे।


मिथुन: मानसिक व्यग्रता रहेगी। कार्य में उत्साह नहीं रहेगा। सीनियर्स काम में रुकावटें डालेंगे। स्टूडैंट्स की पढ़ाई में व्यवधान आएंगे।


कर्क: वैचारिक नकारात्मकता रहेगी। मानसिक अस्वस्थता रहेगी। क्रोध अनियंत्रित होगा। स्थिति हानिप्रद रहेगी। मानसिक बोझ रहेगा।


सिंह: दांपत्य में क्लेश रहेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। सांसारिक स्तर पर उदासीनता रहेगी। समाज में अपयश मिलेगा।


कन्या: व्यावसायिक क्षेत्र में यश मिलेगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक सुख मिलेगा। रोगियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। 


तुला: विचारों से लोग प्रभावित होंगे। परिश्रम की तुलना में परिणाम असंतोषजनक रहेंगे। जायदाद संबंधित पारिवारिक विवाद होगा। 


वृश्चिक: धन हानि होगी। पारिवारिक क्लेश रहेगा। मन में अप्रसन्नता रहेगी। अनिद्रा से पीड़ित होंगे। स्नेहीजनों से संबंध कटु होंगे।


धनु: स्वास्थ्य सुधरेगा, स्नेहीजनों संग समय आनंद से बिताएंगे। आध्यात्मिकता का आनंद रहेगा। स्नेहीजनों संग भेंट होने से हर्ष होगा।


मकर: ऑफिस में काम ज्यादा बढ़ेगा। तसल्ली से काम करने से लाभ होगा। फोन के जरिए खुशखबरी मिलेगी। अधूरे काम निपटेंगे।


कुंभ: ऑफिस का माहौल सुधेरेगा। भाग्य पर भरोसा रख आत्मविश्वास से कार्य करेंगे। प्रेम क्षेत्र में सुधार होगा। लेन-देन में गड़बड़ रहेगी। 


मीन: आर्थिक घाटा झेलना पड़ेगा। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। कई प्रकार के कार्य एक साथ हाथ में आएंगे।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!