भविष्यफल: शनि का पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में आना, किसका खुलेगा किस्मत का खजाना

Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Mar, 2018 09:03 AM

आज का शुभाशुभ: शनिवार दि॰ 03.03.18 चंद्र कन्या राशि व उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, भाग्यांक 8, शुभरंग काला, शुभदिशा पश्चिम, राहुकाल प्रातः 9 से प्रातः 10.30 तक। आज का विशेष उपाय: बड़े धन लाभ के लिए शनि मंदिर में सिक्के चढ़ाकर गरीब मजदूरों को दान करें।आज...

आज का शुभाशुभ: शनिवार दि॰ 03.03.18 चंद्र कन्या राशि व उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, भाग्यांक 8, शुभरंग काला, शुभदिशा पश्चिम, राहुकाल प्रातः 9 से प्रातः 10.30 तक।


आज का विशेष उपाय: बड़े धन लाभ के लिए शनि मंदिर में सिक्के चढ़ाकर गरीब मजदूरों को दान करें।


आज का महामंत्र: ॥ शं शनैश्चराय नीलाञ्जननिभाय नमः ॥ इस शनि मंत्र से बढ़ा धनलाभ होता है।

    
मेष: बिजनैस में जोखिम से लाभ होगा। परेशानियों में धीरज से काम लेंगे। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। बड़ों का सहयोग मिलेगा।


वृष: खान-पान में लापरवाही होगी। कामकाज में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। 


मिथुन: ऑफिस में सीनियर्स काम में रुकावटें डालेंगे। बुद्धिबल से शत्रुओं की चाल नाकामयाब होगी। स्टूडैंट्स पढ़ाई हेतु लापरवाही बरतेंगे।


कर्क: वैचारिक नकारात्मकता छाई रहेगी। शारीरिक अस्वस्थता बनी रहेगी। क्रोध में परिजनों से संघर्ष होगा। नए परिचय से लाभ नहीं होगा।


सिंह: दांपत्य क्लेश होगा। सांसारिक मुद्दों के कारण मन उदासीन रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में अपयश मिलेगा। भागीदारों से मतभेद होगा। 


कन्या: व्यावसायिक क्षेत्र में यश मिलेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक सुख का अनुभव होगा। प्रतिस्पर्धियों पर जीत मिलेगी।


तुला: परिश्रम की तुलना में परिणाम असंतोषजनक रहेगा। कार्य में संभलकर आगे बढ़ना होगा। जायदाद हेतु पारिवारिक परेशानी होगी। 


वृश्चिक: स्नेहीजनों से संबंध बिगड़ेंगे। शारीरिक व्यग्रता रहेगी। पारिवारिक सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। पारिवारिक वातावरण क्लेश पूर्ण रहेगा।


धनु: प्रतिद्वंद्वी परास्त होंगे। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आध्यात्मिकता का आनंद प्राप्त होगा। मित्रों संग भेंट से हर्ष होगा।


मकर: परिजनों के साथ टैंशन होगी। ऑफिस में काम ज्यादा बढ़ेगा। शाम के समय फोन के जरिए खुशखबरी मिलेगी। महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी।


कुंभ: व्यवहार में असावधानी से लोगों से टकराव होगा। ऑफिस का माहौल अच्छा रहेगा। कॉन्फिडेंस से कार्य करें। अकाउंटस में गड़बड़ रहेगी। 


मीन: मानसिक एकाग्रता रहेगी। परिवारजनों से मतभेद होगा। आर्थिक घाटा झेलना पड़ सकता है। निर्धारित नियमों का ध्यान रखें।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!