भविष्यफल: शनि-मंगल का धनु में साथ, किसे नहीं आएगा रास

Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Mar, 2018 08:07 AM

आज का शुभाशुभ: शनिवार दि॰ 10.03.18 चंद्र धनु राशि व मूल नक्षत्र, भाग्यांक 6, शुभरंग गुलाबी, शुभदिशा आग्नेय, प्रातः 9 से प्रातः 10.30 तक। आज का विशेष उपाय: दैनिक उत्थान के लिए भैरव मंदिर में काजल चढ़ाएं। आज का महामंत्र:

आज का शुभाशुभ: शनिवार दि॰ 10.03.18 चंद्र धनु राशि व मूल नक्षत्र, भाग्यांक 6, शुभरंग गुलाबी, शुभदिशा आग्नेय, प्रातः 9 से प्रातः 10.30 तक।


आज का विशेष उपाय: दैनिक उत्थान के लिए भैरव मंदिर में काजल चढ़ाएं।


आज का महामंत्र: ॥ शं शनैश्चराय दीनार्तिहरणाय नमः ॥ इस शनि मंत्र से सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा, गरीबी दूर होती है।


मेष: परिवार संग आउटिंग पर जाएंगे। मीठा बोलकर काम निकालने में ही फायदा है। सरलता पूर्वक कार्य करें, कार्यसिद्धि अवश्य मिलेगी।


वृष: व्यापार हेतु दिन बेहतरीन है। कार्यस्थल पर मीटिंग होंगी। पैंडिंग बिल समय पर भरें। तकनीकी लोगों से बातचीत कर समस्या सुलझाएं।


मिथुन: अत्यधिक भाग-दौड़ रहेगी। बिजनैस में अटैंशन ज़रुरी है। रोजगार की समस्या परेशान करेगी। सामान्य बनकर मन को काबू में रखें।


कर्क: शांति से विवाद हल होंगे। लोन पर तत्काल एक्शन लें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। शाम को पार्टी में एन्जॉय करेंगे।


सिंह: परिजनों के सहयोग से कार्य सफल होंगे। परिवार के साथ शॉपिंग का प्रोग्राम बनेगा। यात्रा में सावधानी रखें खुद ड्राइविंग न करें।


कन्या: जुगाड़बाजी से तकनीकी फॉल्ट सुधारने में सफल रहेंगे। व्यापारिक लाभ होगा। नए व्यक्ति से मुलाकात आकर्षण का कारण बनेगी।


तुला: रोजगार कि समस्याएं सुलझेंगी। बेकारी की समस्या का हल निकलेगा बशर्ते आप प्रतिष्ठा का सवाल न बनाएं। काम से पीछे न हटें।


वृश्चिक: समय हालात में निश्चित आसानी लाएगा। बिजनैस कि समस्याओं का अचानक हल निकलेगा। पार्टनर संग डिनर का प्रोग्राम बनेगा।


धनु: नवीन कार्य प्रारंभ करने हेतु दिन शुभ है। आध्यामिकता से मनोवैज्ञानिक स्थिति सुधरेगी। आत्मविश्वास से निश्चित सफलता मिलेगी। 


मकर: बिजनैस में पार्टनर्स से सहयोग मिलेगा। किसी इवैंट को बेहतरीन तौर पर ऑर्गनाइज करेंगे। शाम तक परिजनों से खुशखबरी मिलेगी।


कुंभ: क्रिएटिव वर्क में दिन बीतेगा। फॅमिली संग डिनर पर जाएंगे। मन साज-सज्जा के काम में लगेगा। बिजनैस में नए इन्वैस्टमैंट से बचें।


मीन: हाई प्रोफाइल व्यक्ति से मिलेंगे। बिना अपॉइंटमेंट लिए मीटिंग्स न रखें। व्यावसायिक यात्रा व्यर्थ जाएगी। धन लाभ की संभावना है।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!