Edited By Lata,Updated: 27 Sep, 2019 11:39 AM
नवरात्रि के दिन हिंदू धर्म में बहुत ही शुभ माने जाते हैं। इस दिन से सारे शुभ कार्यों का आरंभ हो जाता है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
नवरात्रि के दिन हिंदू धर्म में बहुत ही शुभ माने जाते हैं। इस दिन से सारे शुभ कार्यों का आरंभ हो जाता है। 9 दिनों तक मां को नौ रूपों की आराधना की जाती है। कहते हैं कि इस दौरान मां को खुश करने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर 9 दिनों में आपको इन में से कोई चीज़ दिख जाए तो समझ ले कि आप पर माता की कृपा दृष्टि है।
नवरात्रि की रात अगर आपको आपके सपने में उल्लू दिख जाए तो समझ जाए कि माता की कृपा आप पर है और जल्दी ही आपका घर धन-धान्य से भरने वाला है।
कहते हैं कि इन दिनों अगर 16 श्रृंगार की हुई महिला दिखाई दे तो समझ जाएं कि आपकी लाइफ में चल रही परेशानी दूर होने वाली है।
नवरात्रि के अवसर पर अगर सुबह नारियल या फिर कमल का फूल दिखाई दे जाए तो समझिए आपके ऊपर माता दुर्गा की विशेष कृपा होने वाली है।
नवरात्रि के दिनों में आपको मंदिर से निकलते ही गाय के दर्शन हो जाए तो समझिए जल्दी ही आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होनी वाली है।
नवरात्रि में सपने में सांप को एक जगह बैठा हुआ देखते हैं तो इससे आपको जल्दी ही धन-लाभ होगा और घर में संपन्नता आएगी।
नवरात्रि के पावन मौके पर सपने में शंख देखने से व्यक्ति को जीवन में तरक्की मिलती है।
आपको स्वप्न में कोई छोटी कन्या सिक्का दे तो इसे बहुत ही शुभ संकेत समझा जाता है, क्योंकि कन्या को साक्षात दुर्गा जी का रूप माना जाता है। सपने मिलने वाले इस संकेत से पता चलता है की देवी मां की आप पर विशेष कृपा है।