दिमागी रूप से सजग होते हैं वृश्चिक राशि के जातक!

Edited By Jyoti,Updated: 16 Apr, 2021 05:44 PM

scorpio zodiac people are more ware by their mind

ज्योतिष में राशि चक्र की आठवीं राशि वृश्चिक है। इसका तत्व जल, गुणवत्ता स्थिर, रंग गुलाबी, लाल, गेरुआ, दिन मंगलवार और स्वामी प्लूटो है। वृश्चिक राशि विशाखा नक्षत्र के एक चरण अनुराधा नक्षत्र और ज्येष्ठïा नक्षत्र से बनी है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
ज्योतिष में राशि चक्र की आठवीं राशि वृश्चिक है। इसका तत्व जल, गुणवत्ता स्थिर, रंग गुलाबी, लाल, गेरुआ, दिन मंगलवार और स्वामी प्लूटो है। वृश्चिक राशि विशाखा नक्षत्र के एक चरण अनुराधा नक्षत्र और ज्येष्ठïा नक्षत्र से बनी है। इस राशि का स्वामी मंगल है। यह रात्रि में बलशाली होकर उत्तर दिशा की स्वामी है। वृश्चिक राशि में जन्म लेने वाले जातक दबंग, चतुर, चाॄमग, चुनौतियों से आसानी से न डरने वाले, तनावपूर्ण क्षणों में भी खुद को संतुलित रखने वाले और कुछ रहस्यमयी अंदाज के होते हैं। आलस्य इन्हें पसंद नहीं होता और समय के पाबंद होते हैं। अपने काम में इन्हें परफैक्शन हासिल होती है। इन्हें आप बेवकूफ नहीं बना सकते, ये दिमागी रूप से बहुत सजग रहते हैं।

किसी के साथ दोस्ती करते हैं तो बीच मझधार में नहीं छोड़ते बल्कि लम्बे समय तक साथ निभाते हैं। अपने काम में दूसरों का अनावश्यक हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं करते और स्वतंत्र निर्णय लेने की इनमें भरपूर क्षमता होती है। बहुत संवेदनशी होते हैं।

ऐसी राशि के लोगों को हमेशा रिश्ते में धोखा खाने का डर रहता है। इस डर से वे अक्सर जलन का शिकार हो जाते हैं। ये अपने पार्टनर को लेकर काफी पॉजेसिव हो जाते हैं। कई बार ये अपने पार्टनर पर यकीन तक नहीं करते।

वृश्चिक राशि के लड़कों को अगर कोई पसंद आ जाए तो ये उसके लिए कोई भी हद पार करने से गुरेज नहीं करते। अपने साथी को लेकर ये काफी अधीर होते हैं।
यह भी कहा जाता है कि वृश्चिक राशि वालों में दूसरों को आकर्षित करने की क्षमता रखते हैं। ऐसे जातकों की शारीरिक संरचना अच्छी तरह से विकसित होती है। इनके कंधे चौड़े होते हैं। इनमें शारीरिक व मानसिक शक्ति प्रचुर मात्रा में होती है।

इन्हें बनाना आसान नहीं होता इसलिए कोई इन्हें धोखा नहीं दे सकता। ये हमेशा साफ-सुथरी और सही सलाह देने में विश्वास रखते हैं। कभी साफगोई विरोध का कारण भी बन सकती है। ये जातक दूसरों के विचारों का विरोध ज्यादा करते हैं, अपने विचारों के पक्ष में कम बोलते हैं और आसानी से सबके साथ घुलते-मिलते नहीं हैं, अक्सर विविधता की तलाश में रहते हैं।

वृश्चिक राशि से प्रभावित लड़के बहुत कम बोलते हैं। इन्हें दुबली-पतली लड़कियां आकर्षित करती हैं। ये एक जिम्मेदार गहस्थ की भूमिका निभाते हैं। अति महत्वाकांक्षी और जिद्दी होते हैं। लोगों की गलतियों और बुरी बातों को खूब याद रखते हैं और समय आने पर उनका उत्तर भी देते हैं। इनकी वाणी कटु और गुस्सा तेज होता है मगर मन साफ होता है। जोड़-तोड़ की राजनीति में चतुर होते हैं।

इस राशि की लड़कियां तीखे नयन-नक्ष वाली होती हैं। ये ज्यादा सुंदर न हों तो भी इनमें एक अलग आकर्षण होता है। इनका बातचीत करने का अपना विशेष अंदाज होता है। ये बुद्धिमान और भावुक होती हैं। इनकी इच्छा शक्ति बहुत दृढ़ होती है। स्त्रियां जिद्दी और अति महत्वकांक्षी, थोड़ी स्वार्थी प्रवृत्ति की होती हैं। स्वतंत्र निर्णय लेना इनकी आदत में होता है।

इनका मायके परिवार से अधिक स्नेह रहता है। नौकरीपेशा होने पर अपना वर्चस्व बनाए रखती हैं। इनमें काम करने की अपार क्षमता होती है। सुख-साधनों की ललासा सदैव बनी रहती है।

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!