Edited By Jyoti,Updated: 08 Feb, 2020 02:35 PM
प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में उतार चढ़ाव आते हैं। सुख-दुख का आना-जाना तो लगा ही रहता है। अब ये तो किसी नहीं पता कि कब हमारे जीवन में अच्छे दिन आएंगे और कब बुरे। हम सही कह रहे हैं न?
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में उतार चढ़ाव आते हैं। सुख-दुख का आना-जाना तो लगा ही रहता है। अब ये तो किसी नहीं पता कि कब हमारे जीवन में अच्छे दिन आएंगे और कब बुरे। हम सही कह रहे हैं न? यकीनन आप हमारी इस बात से सहमत होंगे मगर ऐसा नहीं है जी हां आप इन बातों का पता लगा सकते हैं। अब आप पूछेंगे कि कैसे? भला कोई व्यक्ति अपने भविष्य के बारे में भी पता लगा सकता है क्या? तो आपको बता दें जी हां, एक ऐसा शास्त्र है जिसकी मदद से हम ये सब बातें जान सकते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं शकुनशास्त्र की। जिसमें हमारे साथ होने वाली घटनाओं में छिपे ऐसे संकेतों के बारे में बताया गया है जो भविष्य में होने वाली हर घटना का इशारा देते हैं। मगर इनके बारे में जानकारी न होने के कारण हम इन्हें समझ नहीं पाते। तो चलिए हम आपको बताते हैं इन संकेतों के बारे में-
शकुनशास्त्र के अनुसार, ये संकेत हमें हमारे जीवन में मिलने वाले संकेतों के बारे में बताता है। तो आइए जानते हैं उन अच्छे व शुभ कार्यों के संकेत, जो हमारे सुनहरे भविष्य के बारे में बताते हैं।
पक्षियों से मिलते हैं ये संकेत-
अगर घर के आंगन में या बालकनी में चिड़िया अपना अपशिष्ट गिराते हुए आपके सिर के उपर से गुज़र जाए तो यह बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है ये इस बात की ओर इशारा करता है कि आपके जीवन में ऐश्वर्य और सौहार्द शांति आने वाली है।
टूटता हुआ तारा दिखाई देना-
अक्सर आपको रात को आसमान में टूटता तारा दिखाई देता है तो हम विश मांगते हैं। मगर क्या आप जानते हैं शकुनशास्त्र के अनुसार यह बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे सच में जल्दी ही हर विश पूरी हो जाती है।
उपहार मिलना-
किसी शुभ दिन जैसे किसी त्यौहार आदि पर किसी से कोई उपहार मिले तो इसका मतलब होता है आपके साथ कुछ बहुत ही शुभ होने वाला है और आप पर देवी लक्ष्मी की कृपा बनी हुई है।
ज़रूरी काम से जाते समय ऐसा हो जाए-
महत्वपूर्ण कार्य के लिए घर से बाहर जाते समय रास्ते में आपको गौ माता मिल जाएं तो यह आपके काम की पूर्णता का संकेत देती हैं। यानि कहा जा सकता है कि सौभाग्य आपके दरवाज़े पर दस्तक दे चुका है।
कान में खुजली होने लगे-
अगर अचानक से आपके कान में खुजली होने लगे तो इसके दो अर्थ होते हैं। पहला कि कोई आपके बारे में अच्छी बातें कर रहा है और इसके विपरित अगर आपके दाएं कान में खुजली होने लगे तो समझ लें कि कोई आपके बुराई करने में लगा हुआ है।