Edited By Jyoti,Updated: 30 May, 2019 05:31 PM
ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
जैसे कि सब जानते हैं अगले महीने की 3 जून को शनि जयंती का पर्व मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में इस दिन को अधिक महत्वता प्रदान है।
ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
जैसे कि सब जानते हैं अगले महीने की 3 जून को शनि जयंती का पर्व मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में इस दिन को अधिक महत्वता प्रदान है। जिसके चलते इस दिन प्रत्येक व्यक्ति इन्हें खुश करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ता। ज्योतिष विद्वानों की मानें तो इस दिन 12 राशियों में से किन्हीं चार राशि के लोगों को काफ़ी लाभ प्राप्त होने वाला है। माना जा रहा है इन 4 राशि पर मंगल और शनि की शुभ नज़र पड़ रही है, जिसके चलते इन्हें भरपूर लाभ मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं ज्योतिषियों के अनुसार इन राशियों के बारे में जिन्हें सबसे ज्यादा भाग्यशाली माना जाता है।
तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो 4 भाग्यशाली राशियां-
मेष-
ज्योतिष के अनुसार मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल होता है। कहा जाता इस राशि के लोगो में बहुत शाक्ति होती हैं। लेकिन ये स्वभाव से बहुत ही जिद्दी होते हैं। तो वहीं मुश्किल से मुश्किल काम भी मेष राशि वाले बहुत ही इमानदारी से करते है। क्योंकि इनके अंदर छल कपट की भावना बिल्कुल नहीं होती। दोस्ती के मामले में भी ये नंबर.1 होते हैं और अंत तक निभाते हैं। माना जाता है ये अति भाग्यशाली होते हैं। इन्हें कम मेहनत मे बहुत कुछ मिल जाता है।
मकर-
कहते हैं इस राशि के जातक शनि ग्रह से प्रभावित होते हैं, इन लोगों को जीवन में थोड़ी देर से चीज़ें मिलती है। इनमें एक ख़ूबी होती है कि ये लोग ताकतवर होने के साथ-साथ धैर्यवान भी होते है। इस शनि जयंती इन पर शनि और मंगल की शुभ दृष्टि पड़ेगी।
वृश्चिक-
ये राशि मंगल ग्रह से प्रभावित होती है। इस राशि के जातक मन के भावों को इतनी आसानी से छिपा लेते हैं कि कोई सोच भी नहीं सकता। जीवन में खुशियां पाने के मामले में ये बेहद भाग्यशाली होते हैं। इन्हें भौतिक चीज़ें आसानी से और कम मेहनत में मिल जाती है। कितने भी बुरे हालात क्यों न हो ये आसानी से उससे बाहर निकल जाते हैं।
कुंभ-
इस राशि के व्यक्ति कुंभ राशि का स्वामी शनि ग्रह होता है। जीवन में लगातार प्रयोग करने की आदत इनमें होती है। आम तौर पर कुंभ राशि के लोग शांत और संवेदनशील स्वभाव के होते हैं। समाज और लोगों की भलाई के लिए क्रन्तिकारी बदलाव करने के लिए तत्पर रहते हैं।