कंगाली से हैं परेशान तो शनि जयंती के दिन भूलकर भी किसी को न दें ये GIFT

Edited By Jyoti,Updated: 01 Jun, 2019 02:25 PM

shani jayanti 2019 special

3 जून को देश के कोने-कोने में शनि जंयती का पर्व मनाया जाएगा। पौराणिक कथाओं के मुताबिक सूर्य देव के पुत्र शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है। क्योंकि ये हमेशा जातक को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
3 जून को देश के कोने-कोने में शनि जंयती का पर्व मनाया जाएगा। पौराणिक कथाओं के मुताबिक सूर्य देव के पुत्र शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है। क्योंकि ये हमेशा जातक को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। कहने का भाव ये है कि कुछ लोगों को लगता है कि शनि देव केवल बुरे ही फल प्रदान करते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। न्याय के देवता कहलाने जाने वाले शनि देव हमेशा व्यक्ति को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। ये कठोर तो हैं लेकिनव सिर्फ़ उनके साथ जो इन्हें गलत कार्य करते हैं। उन पर शनि देव नाराज़ रहते हैं और उन्हें कठोर दंड भी देते हैं।
PunjabKesari, शनि देव, Shani Dev, शनि, Shani
इसके अलावा बताया गया है कि शनि जयंती के दिन अगर गलती से भी इनसे संबंधित कुछ  काम कर लिए लिए जाएं तो अच्छा खासा व्यक्ति कंगाल हो जाता है।

इसके अलावा बता दें हर व्यक्ति को तीन बार शनि की दशा से गुज़रना पड़ता है। पहली बार शनि व्यक्ति के साथ खेलता है, दूसरी बार उसकी जिंदगी में भूचाल लाता है, और तीसरी बार उसके सारे धन-दौलत को नष्ट कर देता है। यही कारण है कि लोग शनि को शांत रखने का प्रयास करते हैं।

3 जून को है शनि जयंती : करें काले कपड़े का ये टोटका (VIDEO)

तो आइए जानें इस दिन क्या नहीं करना चाहिए-
इस खास दिन चांदी के आभूषण खरीदकर किसी को भी उपहार के रूप में नहीं देने चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति कर्ज़दार बनता है।

अगर शनि जयंती के दिन कोई व्यक्ति किसी अन्य इंसान को सफ़ेद मोती खरीदकर भेंट करता है तो भविष्य में दुर्घटनाओं के होनी की संभावनाएं अधिक होती हैं।  
PunjabKesari, White Gem, सफे़द मोती
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन तांबे के बर्तनों का दान करना बिल्कुल अच्छा नहीं होता। इससे व्यक्ति को व्यापार में घाटा होता है।

कहा जाता है कि इस भूलकर भी चांदी, लोहे या फिर स्टील से बनी कैंची खरीदकर किसी को उपहार से रिश्तों में तनाव पैदा होता है। बता दें सिर्फ इस दिन ही नहीं किसी भी हालात में कैंची को उपहार करना अच्छा नहीं माना जाता।

इसके अलावा इस शुभ दिन लाल रंग के कपड़े खरीदकर किसी को उपहार को तौर पर देने से सामाजिक छवि खराब होती है। इसके अलावा सफेद रंग के कपड़े गिफ्ट करने से पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ता है। इसके विपरीत नीले या काले रंग का कपड़े गिफ्ट करने शुभ रहते हैं।

Sunglasses के इस अनोखे उपाय से करें शनिदेव को खुश (VIDEO)
PunjabKesari, लाल रंग का कपड़ा, Red Cloth
इस दिन भूलकर भी किसी को चमेली का इत्र खरीद कर भेंट न करें, इससे आप अनेकों रोगों से घिरन सकते हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!