2020 में आपकी राशि के लिए कैसी रहेगी शनि की चाल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 Jun, 2020 07:06 AM

shani ki chal 2020

शनि राशिचक्र की 10वीं तथा 11वीं राशि मकर और कुंभ के अधिपति हैं। एक राशि में शनि लगभग 18 महीने तक रहते हैं। शनि सबसे धीरे-धीरे चलने वाला ग्रह है। शनि का महादशा का काल भी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani ki chal 2020: शनि राशिचक्र की 10वीं तथा 11वीं राशि मकर और कुंभ के अधिपति हैं। एक राशि में शनि लगभग 18 महीने तक रहते हैं। शनि सबसे धीरे-धीरे चलने वाला ग्रह है। शनि का महादशा का काल भी 19 वर्ष होता है। प्रचलित धारणाओं के अनुसार इन्हें क्रूर और अशुभ फल देने वाला माना जाता है लेकिन असल में ऐसा है नहीं क्योंकि शनि न्याय करने वाले और कर्म के अनुसार फल देने वाले हैं। वह बुरे कर्म की बुरी सजा देते हैं अच्छे कर्म करने वालों को अच्छे परिणाम देते हैं। दंडाधिकारी और न्यायप्रिय शनि अपनी दृष्टि से राजा को भी रंक बना सकते हैं।

PunjabKesari Shani ki chal 2020
कोरोना के प्रमुख कारक ग्रह कहे जा रहे शनि 11 मई 2020 से 29 सितम्बर 2020 तक मकर राशि में वक्री अवस्था में गोचर करेंगे। वहीं वर्ष 2020 में ही शनि 27 दिसम्बर को अस्त भी हो जाएंगे, शनि के अस्त होने के साथ ही उसके प्रभाव कुछ कम हो जाएंगे। 

PunjabKesari Shani ki chal 2020

धनु और मकर राशि में पहले से ही शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल रहा था। ऐसे में अब कुंभ राशि पर भी शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा। शनि की दो राशियों मकर और कुंभ में से एक मकर में शनि का गोचर होने जा रहा है वहीं शनि की दूसरी राशि कुंभ शनि की स्व:राशि और मूल त्रिकोण राशि है।

PunjabKesari Shani ki chal 2020

शनि की मकर राशि में वक्री चाल केवल मकर राशि वालों को ही नहीं वरन सभी 12 राशियों पर अपना विशेष असर छोड़ेगा। लेकिन यह भी जरूरी नहीं कि शनि की यह चाल आपको परेशान ही करे। अगर आपकी कुंडली में शनि मजबूत स्थिति में हैं तो शनि की वक्री चाल आपको कष्ट नहीं देगी। 

PunjabKesari Shani ki chal 2020

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!