2019 में शनि किन राशियों पर बरपाएंगे कहर

Edited By Jyoti,Updated: 31 Dec, 2018 02:45 PM

shani sade sati 2019 in these three rashi

इतना तो सब जानते ही होंगे कि शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। इसका मतलब होता है वो हर किसी को उसके कर्मो के अनुसार ही फल प्रदान करते हैं। मगर कुछ लोगों का मानना है कि शनि केवल व्यक्ति को अशुभ फल ही देते हैं।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO) 
इतना तो सब जानते ही होंगे कि शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। इसका मतलब होता है वो हर किसी को उसके कर्मो के अनुसार ही फल प्रदान करते हैं। मगर कुछ लोगों का मानना है कि शनि केवल व्यक्ति को अशुभ फल ही देते हैं। इसके साथ ही कुछ लोग तो ये भी कहते हैं कि शनि की महादशा , साढ़ेसाती और ढैय्या हमेशा व्यक्ति पर अपना बुरा असर डालते हैं। परंतु ऐसा नहीं है शनिदेव हमेशा व्यक्ति को उसके कर्मों के हिसाब से ही शुभ-अशुभ फल देते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिस पर शनि की अच्छी दृष्टि पड़ जाए तो उसके जीवन के सभी कष्ट खत्म हो जाएते हैं।
PunjabKesari

ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्यायप्रिय देवता कहा जाता है और उनकी अहम भूमिका भी है। ज्योतिष फल कथन में शनि की स्थिति व दृष्टि बहुत महत्त्वपूर्ण स्थान रखती है। वैसे तो हर ग्रह की महादशा हर राशि में अपने समयानुसार चलती हैं। लेकिन शनि की महादशा, साढ़ेसाती और ढैय्या के नाम से लोगों के मन में एक अलग ही डर होता है। हर व्यक्ति को लगता है की शनि की दशा में सिर्फ व्यक्ति को नुकसान या कष्ट ही मिलता है। इसमें तो ये तक कहा गया है कि अगर व्यक्ति के कर्म अच्छे हो तो शनिदेव उसे आसमान की बुलंदियों तक पहुंचा देते हैं। तो चलिए जानते हैं साल 2019 में शनि की साढ़ेसाती किन राशियों पर रहेगी और इसका उसपर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

PunjabKesari
ज्योतिष के अनुसार शनि मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। इसीलिए ये एक राशि में ढ़ाई साल तक रहते हैं। शुभ शनि अपनी साढ़ेसाती और ढैय्या में जातक को लाभ देता है, वहीं अशुभ होने पर अपनी साढ़ेसाती और ढैय्या में ये व्यक्ति के लिए तई मुसीबतें पैदा कर देते हैं। कुछ महान विद्वानों का कहना है कि साल 2019 में वृश्चिक, धनु, और मकर राशि वाले जातक शनि की साढ़ेसाती से प्रभावित रहेंगे। इसलिए इस राशि के लोग ज्योतिषियों से अपनी कुंडली ज़रूर दिखा लें। क्योंकि अगर आपके ऊपर शनि की साढ़ेसाती का बुरा प्रभाव है तो इसे खत्म करने के लिए कुछ अचूक उपाय आजमा लें जिससे आप पर शनि की बुरी दशा खत्म हो जाए और शुभ फल प्राप्त हों।
PunjabKesari
जानें, मूलांक 4, 5 और 6 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2019 (VIDEO)

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!