शरद पूर्णिमा 2019ः खुले आसमान में इस रात खीर रखने का क्या है राज

Edited By Lata,Updated: 10 Oct, 2019 12:05 PM

sharad purnima 2019

जैसे कि सब जानते हैं कि हर माह की पूर्णिमा को एक नए महीने की शुरूआत होती है और इस बार की पूर्णिमा पर कार्तिक मास का आरंभ हो रहा है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
जैसे कि सब जानते हैं कि हर माह की पूर्णिमा को एक नए महीने की शुरूआत होती है और इस बार की पूर्णिमा पर कार्तिक मास का आरंभ हो रहा है। बता दें कि ये पूर्णिमा बहुत ही खास होती है और इसे शरद पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस रात भगवान कृष्ण ने अपनी गोपियों के साथ महा रास किया था। इसलिए शरद पूर्णिमा की रात बेहद खास होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल ये दिन 13 अक्टूबर दिन रविवार को पड़ रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शरद पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु के चार माह के शयनकाल का अंतिम चरण होता है। माना जाता है कि इस दिन चांद अपनी 16 कलाओं से पूरा होकर रातभर अपनी किरणों से अमृत की वर्षा करता है। इस रात खीर बनाने और उसे चांद की रोशनी के नीचे रखने का बहुत ही खास महत्व होता है, तो आइए जानते हैं इसका धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व। 
PunjabKesari
धार्मिक मान्यता
पौराणिक मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की मध्यरात्रि में चंद्रमा की सोलह कलाओं से अमृत वर्षा होने पर ओस के कण के रूप में अमृत बूंदें खीर के पात्र में भी गिरेंगी, जिसके फलस्वरूप यही खीर अमृत तुल्य हो जाएगी, जिसको प्रसाद रूप में ग्रहण करने से प्राणी आरोग्य एवं कांतिवान रहेंगे।
PunjabKesari
वैज्ञानिक मान्यता
शरद पूर्णिमा की रात को छत पर खीर को रखने के पीछे वैज्ञानिक तथ्य भी छिपा है। सब जानते हैं कि खीर दूध और चावल से बनकर तैयार होता है। दरअसल दूध में लैक्टिक नाम का एक अम्ल होता है और यह एक ऐसा तत्व होता है जो चंद्रमा की किरणों से अधिक मात्रा में शक्ति का शोषण करता है। वहीं चावल में स्टार्च होने के कारण यह प्रक्रिया आसान हो जाती है। इसी के चलते सदियों से ऋषि-मुनियों ने शरद पूर्णिमा की रात्रि में खीर खुले आसमान में रखने का विधान किया है और इस खीर का सेवन सेहत के लिए महत्वपूर्ण बताया है। एक अन्य वैज्ञानिक मान्यता के अनुसार इस दिन दूध से बने उत्पाद का चांदी के पात्र में सेवन करना चाहिए। चांदी में प्रतिरोधक क्षमता अधिक होती है। इससे विषाणु दूर रहते हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!