Kundli Tv- हमेशा के लिए शारीरिक रोगों से पाना चाहते हैं छुटकारा तो जाएं इस मंदिर

Edited By Jyoti,Updated: 12 Nov, 2018 10:12 AM

sheetla mata mandir

हिंदू धर्म में शीतला माता का बहुत महत्व है। प्राचीन समय से बा्की देवी-देवताओं की ही तरह शीतला माता को काफी प्रसिद्धि प्राप्त है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
हिंदू धर्म में शीतला माता का बहुत महत्व है। प्राचीन समय से बा्की देवी-देवताओं की ही तरह शीतला माता को काफी प्रसिद्धि प्राप्त है। मान्यताओं के अनुसार इनका वाहन गधा है और इन्होंने हाथों में कलश, सूप, झाड़ू और नीम के पत्ते धारण किए हुए हैं। इन्हें चेचक की देवी बताया गया है। बता दें कि चेचक को आम भाषा में स्मालपोक्स यानि चिकनपोक्स कहा जाता है। यही कारण है कि मां शीतला त्वचा-रोग, रक्त संक्रमण आदि जैसे रोगों से राहत प्रदान करती हैं। तो आज जानते हैं शीतला माता के एक ऐसे मंदिर के बारे में, जहां लोग दूर-दूर से शारीरिक रोगों से राहत पाने आते हैं। 
PunjabKesari
शीतला माता का ये मंदिर गुड़गांव में स्थित है। देशभर से श्रद्धालु यहां मन्नत मांगने आते हैं। गुड़गांव का शीतला माता मंदिर देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है। यहां साल में दो बार मेला लगता है इसके साथ ही नवरात्रों के दिनों में यहां भक्तों की बहुत भीड़ उमड़ती है। 
PunjabKesari
आपको बता दें कि माता के इस मंदिर की कहानी महाभारत काल से जुड़ी हुई है। कहा जाता है कि महाभारत के समय में भारतवंशियों के कुल गुरु कृपाचार्य की नगरी गुड़गांव में उनकी पत्नी शीतला देवी के रूप में शीतला माता की पूजा होती थी। लगभग 500 सालों से यह मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है। यहां पर देश के कोने-कोने से लोग पूजा-पाठ के लिए आते हैं। 
PunjabKesari
मान्यता के अनुसार यहां पूजा करने से शरीर में निकलने वाले दाने जिसे हम चिक्नपोक्स कहते हैं। कहा जाता है कि नए जन्में बच्चे का मुंडन भी इसी जगह पर करवाया जाता है। मान्यता है इससे बच्चे को शरीर से संबधित कोई रोग नहीं होता। हर साल एक माह तक चलने वाले इस मेले में मुंडन के लिए 60 लाख से अधिक लोग आते हैं। 
Acidity से हैं परेशान तो ये वीडियो ज़रूर देखें (VIDEO)

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!