7 hours ago
8 hours ago
9 hours ago
10 hours ago
11 hours ago
12 hours ago
13 hours ago
14 hours ago
15 hours ago
16 hours ago
17 hours ago
18 hours ago
19 hours ago
20 hours ago
21 hours ago
22 hours ago
23 hours ago
yesterday
Friday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
शीतला मंदिर: क्या है यहां के अद्भुत घड़े का रहस्य
Edited By Jyoti,Updated: 27 Mar, 2019 09:54 AM
जैसे कि आप सबको पता ही होगा कि आज यानि 27 मार्च, बुधवार को शीतला सप्तमी का दिन है।
ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video) जैसे कि आप सबको पता ही होगा कि आज यानि 27 मार्च, बुधवार को शीतला सप्तमी का दिन है। इस दिन शीतला माता की पूजा का काफी विधान है। बता दें कि हिन्दू कैलेंडर के अनुसाप शीतला सप्तमी का ये पावन त्योहार चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है। तो वहीं कुछ जगहों पर ये व्रत अष्टमी तिथि पर मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार होली के बाद चैत्र मास की अष्टमी से लेकर वैशाख, ज्येष्ठ और आषाढ कृष्ण पक्ष की अष्टमी माता शीतला की पूजा-अर्चना को समर्पित होती है। तो आज हम आपको इसी खास मौके पर आपको शीतला माता के ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मान्यता तो है ही परंतु इससे जुड़ा एक रहस्य ऐसा है जो आपको दंग कर सकता है। हम बात कर रहे हैं राजस्थान के पाली जिले में शीतला माता के मंदिर की। यहां एक अनोखी परंपरा सैकड़ों वर्षों से चली आ रही है। इससे पहले कि आप सोचने लगें हम आपको बता दें कि उस परंपरा के अनुसार यहां एक घड़ा है जो लगभग आधा फीट गहरा और इतना ही चौड़ा है। इस घड़े को वर्ष में दो बार भक्तों के लिए खोला जाता है। मां शीतला का यह घड़ा वैज्ञानिकों के लिए भी एक अनसुलझी पहेली बना हुआ है। लगभग 800 वर्षों से यह घड़ा भक्तों के लिए दो बार खुलता है। इस घड़े में लाखों लीटर जल चढ़ाया जा चुका है लेकिन ये अाज तक पूरा नहीं भरा है। माना जाता है कि इस घड़े में कितना भी जल डाला जाए यह नहीं भरता। कहा जाता है कि इस घड़े का जल एक राक्षस पीता है, जिसके कारण यह पानी से पूरा नहीं भर पाता। स्थानीय लोगों के अनुसार लगभग 800 वर्षों से गांव में यह परंपरा चली आ रही है। घड़े से साल में दो बार पत्थर हटाया जाता है- शीतला सप्तमी और ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन। इन दोनों दिनों में गांव की महिलाएं कलश भरकर इसमें हजारों लीटर पानी चढ़ाती हैं लेकिन यह घड़ा कभी नहीं भरता। अंत में मंदिर का पुजारी माता के चरणों से लगाकर दूध का भोग लगाता है तो घड़ा पूरा भर जाता है। उसके पश्चात पत्थर द्वारा घड़े का मुंह बंद कर दिया जाता है। इन दोनों दिनों मे गांव में मेला भी लगता है। वैज्ञानिकों ने भी इस घड़े का रहस्य जानने की कोशिश की लेकिन उन्हें भी सफलता नहीं मिली। कोई भी यह पता नहीं लगा पाया कि घड़े का जल कहां जाता है। माना जाता है कि आज से 800 वर्ष पूर्व गांव में बाबरा नामक दैत्य आया। जब भी किसी ब्राह्मण की बेटी का विवाह होता तो दैत्य उसके दूल्हे को मार देता। सभी दैत्य के आंतक से परेशान थे। ब्राह्मणों ने शीतला माता की तपस्या की। माता ने ब्राह्मण के स्वप्न में आकर कहा कि जब उसकी बेटी की शादी होगी, वह दिन राक्षस की जिंदगी का आखिरी दिन होगा। उसी दिन मैं राक्षस का वध कर दूंगी। विवाह में शीतला माता एक कन्या के रूप में आई और राक्षस का वध कर दिया। दैत्य ने मरते समय शीतला माता से वरदान मांगा कि गर्मियों में उसे बहुत प्यास लगती है। इसलिए वर्ष में दो बार उसे जल अवश्य पिलाएं। शीतला माता ने उसकी यह अंतिम इच्छा पूर्ण की। तभी से वर्ष में दो बार यह परंपरा निभाई जाती है। गांव की महिलएं कलश में जल लेकर घड़े में डालती हैं लेकिन यह नहीं भरता। इस अवसर पर वहां मेला भी लगता है। जिसमें बहुत सारे श्रद्धालु आते हैं। Periods में औरतों को क्यों माना जाता है अछूता ?(video)
Good Friday- प्रभु यीशु मसीह के दूसरे आगमन के लिए तैयार रहें !
Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti: इतिहास के पन्नों से जानें छत्रपति शिवाजी महाराज की शौर्य गाथा
Rang Panchami: कब मनाया जाएगा रंग पंचमी का त्योहार, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Solar eclipse: 54 सालों में सबसे लंबा होगा 8 अप्रैल का सूर्य ग्रहण, भारत में सूतक काल मान्य नहीं...
Chhatrapati Shivaji Maharaj Punyatithi: छत्रपति शिवाजी महाराज ने ढलती हिन्दू और मराठा संस्कृति में...
आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
घर में बिना बड़े बदलाव किए पाएं हर हम समस्या का हल
Jatoli Shiv Temple in Solan, Himachal Pradesh: एशिया के सबसे ऊंचे जटोली शिव मंदिर में है स्फटिक मणि...
भालचन्द्र संकष्टी चतुर्थी: आज इन राशियों के सभी सपने होंगे साकार
Chaitra navratri: चैत्र नवरात्रि में घोड़े पर सवार होकर आएंगी माता रानी जानें, शुभ-अशुभ संकेत
CAD $
29/03/2024 05:30 IST
USD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
50.0
48.5
India win by 70 runs
मेष- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार में कुछ मनचाही सफलता मिलेगी।
वृष - आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। किसी को पैसा उधार देने से बचें। बिजनेस पार्टनर से धोखा
मिथुन- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। इस राशि के छात्र किसी प्रतियोगिता
कर्क- आज का दिन आपके लिए नई सौगात लेकर आने वाला है। बिजनेस में अचानक धन लाभ होने से आर्थिक
सिंह- आज का दिन आपके लिए ताजगी से भरा रहने वाला है। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में
कन्या- आज नौकरीपेशा महिलाओं को कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। लवमेट के साथ संबंध अच्छे
तुला- आज का दिन तुला राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। ऑफिस का कोई काम मन-मुताबिक पूरा होने से
वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। पार्टनर के बदलते बर्ताव के कारण मन परेशान
धनु- आज कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इस राशि के अविवाहित लोग शादी
मकर- आज का दिन मकर राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। ऑफिस में किसी काम को लेकर
कुंभ- ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है।
मीन- आज का दिन आपके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आने वाला है। बिजनेस संबंधी नए लोगों से
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
Shukrawar Upay: कुंडली में शुक्र है कमजोर तो कर लें ये उपाय, कष्टों से मिलेगा छुटकारा
Bhalchandra Sankashti Chaturthi: आज मनाई जाएगी भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
Chanakya Niti: श्मशान घाट की तरह होते हैं ऐसे घर, नहीं रहती इनमें खुशियां
पुंछ में भीषण हादसा, सवारियों से भरा वाहन खाई में गिरा
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes