इस सावन होना चाहते हैं महादेव के रूबरू तो इन बातों को ध्यान में ज़रूर रखें

Edited By Jyoti,Updated: 12 Jul, 2019 05:10 PM

shiv purana interesting facts related to human being

हिंदू धर्म के ग्रंथों में इतना ज्ञान है जिस जितना भी जाना जाए कम है। कहने का भाव ये है कि इसमें ज्ञान का भंडार है। मगर अफ़सोस की बात ये है कि आज कल के समय में किसी को शास्त्रों व धार्मिक ग्रंथों में कोई दिलचस्पी नहीं।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
हिंदू धर्म के ग्रंथों में इतना ज्ञान है जिस जितना भी जाना जाए कम है। कहने का भाव ये है कि इसमें ज्ञान का भंडार है। मगर अफ़सोस की बात ये है कि आज कल के समय में किसी को शास्त्रों व धार्मिक ग्रंथों में कोई दिलचस्पी नहीं। इसका कारण कोई एक शख्स नहीं बल्कि आज कल का मार्डन ज़माना है। जिसमें बहुत से लोग भगवान और भगवान के शास्त्रों में नही मानते। मगर आपको बता दें चाहे आप मानें या हमारे शास्त्रों में ऐसी बहुत सी बातें हैं जिन्हें अगर आज भी कोई अपना लें तो उसे भगवान की कृपा तो प्राप्त होती ही है साथ ही जीवन की सभी परेशानियां का खात्मा हो जाता है।
PunjabKesari, Shiv ji, Bholenath, Lord Shiva, शिव जी, भोलेनाथ
आज हम आपको शास्त्रों की कुछ ऐसी ही बातें बताने वाले हैं। धार्मिक ग्रंथों में वर्णित है कोई इंसान चाहे जितना भी पूजा-पाठ कर लें अगर उसके मन में किसी प्रकार के गलत भाव तो पूजा का फल नहीं लगता।

जाने-अनजाने में कई बार व्यक्ति ऐसे काम कर लेता है जिसके कारण भगवान उसे क्रोधित हो जाते हैं।

आज हम बताने वाले हैं शिव पुराण में बताए गए काम व्यवहार और सोच के द्वारा किए गए कुछ पापों के बारे में जिन्हें महादेव कभी माफ़ नहीं करते।
PunjabKesari, Shiv ji, Bholenath, Lord Shiva, शिव जी, भोलेनाथ, शिव पुराण, Shiv Purana
यहां जानें कौन से हैं वो काम
व्यक्ति के धन और स्त्री पर बुरी नज़र रखना, चोरी करना, माता पिता और देवी देवताओं का सम्मान न करने वाले व्यक्तियों से भगवान शिव सदैव गुस्सा रहते हैं। इसके अलावा किसी भोले भाले व्यक्ति को कष्ट देना और उसके बारे में हमेश बुरी सोच रखना भी पाप की श्रेणी में आता है।

इसके अलावा गलत तरीके से दूसरों की संपत्ति को लेना, मंदिर सी चीजें चुराना आदि करने से भी व्यक्ति पाप का भागीदार बनता है। किसी इंसान को कष्ट देना व उसे नुकसान पहुंचाना, दान की हुई चीजें और धन को वापस लेना और दूसरों की पत्नी के साथ संबंध बनाना ऐसी चीजें महापाप मानी गई है जिन्हें भगवान शिव कभी भी क्षमा नहीं करते। तो अगर आप भगवान शंकर के क्रोध से बचना चाहते हैं तो आज ही इन कामों को छोड़ दें।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!