अमरनाथ यात्रा: अगले साल 34 दिन की यात्रा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 10 Jul, 2019 09:43 AM

shri amarnath yatra

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 45 दिन की है लेकिन अगले साल रक्षा बंधन का त्यौहार 3 अगस्त को होने के कारण यात्रा की अवधि 34 दिन की रह जाएगी, क्योंकि सामान्य तौर पर 28 जून को यात्रा शुरू हो जाती है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 45 दिन की है लेकिन अगले साल रक्षा बंधन का त्यौहार 3 अगस्त को होने के कारण यात्रा की अवधि 34 दिन की रह जाएगी, क्योंकि सामान्य तौर पर 28 जून को यात्रा शुरू हो जाती है। हालांकि इस वर्ष यात्रा 1 जुलाई को शुरू हुई है यदि अगले साल भी ऐसे ही हुआ तो यात्रा महज 34 दिन की रह जाएगी।

PunjabKesari amarnath

1 जुलाई से शुरू हुई श्री अमरनाथ यात्रा के पहले 9 दिन में 1,21,196 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं। मंगलवार यात्रा के 9वें दिन 9,541 श्रद्धालुओं ने पवित्र शिवलिंग के दर्शन किए। यात्रा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रही है और यात्रा ने पिछले 2 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। 2017 में 9वें दिन तक 1,15,841 श्रद्धालुओं ने पवित्र शिवलिंग के दर्शन किए थे जबकि 2018 में 9वें दिन तक 73,023 श्रद्धालुओं को ही पवित्र गुफा तक पहुंचने तक का सौभाग्य हासिल हुआ था।

PunjabKesari amarnath

 2016 में यात्रा 48 दिन,  2017 में 40 दिन व 2018 में 60 दिन रही

साल  श्रद्धालु  प्रतिदिन औसत    
2016  2,20,490  4593
2017  2,60,003 6500
2018   2,85,006  4750

PunjabKesari amarnath      
2016 में यात्रा 48 दिन,  2017 में 40 दिन व 2018 में 60 दिन रही

पहले 9 दिन  

साल    2017    2018     2019
पहले दिन  6,097 1,007    8,403
दूसरे दिन   8,150    1,287     11,456
तीसरे दिन   14,935    587     13,835
चौथे दिन   17,613   10,935    16,789
पांचवें दिन 15,813    22,550   16,745
छठे दिन    16,876  18,467  14,402
सातवें दिन 10,561  5,919    14,293
आठवें दिन 15,335    7,450 15,732
नौवें दिन 10,461  4,821    9541
कुल 1,15,841 73,023   1,21,196

रिपोर्ट: नरेश कुमार

PunjabKesari amarnath

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!