Edited By Niyati Bhandari,Updated: 26 Jun, 2019 11:39 AM
आज बुधवार, 26 जून आषाढ़ महीने के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। जो बहुत सुंदर योग लेकर आई है। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र 5:37 तक रहेगा। इस नक्षत्र के स्वामी न्यायाधीश शनि हैं। आज शोभन योग भी रहेगा
ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
आज बुधवार, 26 जून आषाढ़ महीने के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। जो बहुत सुंदर योग लेकर आई है। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र 5:37 तक रहेगा। इस नक्षत्र के स्वामी न्यायाधीश शनि हैं। आज शोभन योग भी रहेगा जो 23:49 तक रहने वाला है। इस दौरान किए गए उपाय शुभ फल देते हैं। मन में छुपी अतृप्त इच्छाओं को भी पूरा करते हैं। अपनी राशि के अनुसार करें ये उपाय-
मेष- रात को सोने से पहले अपने सिरहाने के पास तांबे के बर्तन में पानी भरकर रखें, अगले दिन प्रात: उठकर पानी को पेड़-पौधों की जड़ों में डाल दें।
वृष- लाल चंदन को घिसकर अपने नहाने के पानी में मिलाएं।
मिथुन- गौ माता को उबले हुए गेंहू खिलाएं।
कर्क- तांबे के लोटे में जल और लाल रंग के फूल डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें।
सिंह- पक्षियों के लिए घर की छत पर मिट्टी के बर्तन में पानी भरकर रखें और बाजरा डालें।
कन्या- किसी भी धर्म स्थल पर गुड़ से बनी वस्तुओं का दान करें।
तुला- लाल फूलों वाले पौधे पर पानी चढ़ाएं। अपनी जेब में तांबे का सिक्का रखें।
वृश्चिक- सूर्यदेव को हाथ जोड़कर नमस्कार करें और जल अर्पित करें।
धनु- किसी भी धर्म स्थल पर कटहल का फल दान करें।
मकर- भगवान विष्णु के मंदिर जाकर उन्हें प्रणाम करें।
कुंभ- तांबे के पात्र में जल भरकर किसी भी धर्म स्थल में रख दें।
मीन- भगवान विष्णु को पीले रंग के फूलों की माला अर्पित करें।