Shukra Uday 2021- शुक्र का उदय खोलेगा 7 राशियों की किस्मत का पिटारा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 19 Apr, 2021 07:16 AM

shukra uday

तिष शास्त्र में ऐश्वर्या, सौंदर्य, प्रेम और विलासिता के प्रतीक माने जाने वाले शुक्र ग्रह 18 अप्रैल की रात्रि 11 बजकर 08 मिनट पर मेष राशि में उदय हो रहे हैं। शुक्र ग्रह 14 फरवरी 2021 को अस्त हो गए थे और 61 दिन अस्त रहने के बाद अब 18 अप्रैल को वह उदय...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shukra uday april 2021: ज्योतिष शास्त्र में ऐश्वर्या, सौंदर्य, प्रेम और विलासिता के प्रतीक माने जाने वाले शुक्र ग्रह 18 अप्रैल की रात्रि 11 बजकर 08 मिनट पर मेष राशि में उदय हो रहे हैं। शुक्र ग्रह 14 फरवरी 2021 को अस्त हो गए थे और 61 दिन अस्त रहने के बाद अब 18 अप्रैल को वह उदय हो रहे हैं। इनके उदय के साथ ही शादी-विवाह, गृह प्रवेश आदि सभी मांगलिक कार्य आरंभ हो जाएंगे। 16 फरवरी 2021 को जब शुक्र ग्रह अस्त हो गए थे, तब उनका अस्त होना 7 राशियों के लिए शुभ नहीं माना गया था। अब 18 अप्रैल को शुक्र के उदय होने का इन्हीं सात राशियों पर सबसे शुभ प्रभाव पड़ने वाला है।    

PunjabKesari Shukra Uday

Shukra uday date 2021: शुक्र ग्रह ने इसी महीने 10 अप्रैल को अपनी उच्च मीन राशि से निकल कर मंगल की मेष राशि में गोचर प्रवेश किया था और वह 4 मई तक इसी राशि में रहेंगे। यहां उनका कंबीनेशन सूर्य व बुध के साथ बन रहा है।

PunjabKesari Shukra Uday

Venus Rising: शुक्र को नैसर्गिक भोग विलास व दाम्पत्य का कारक भी माना जाता है। अंग्रेजी में इसे वीनस कहा गया है। यानी सौंदर्य की देवी। वृषभ राशि व तुला राशि शुक्र की अपनी राशियां है जबकि मीन राशि में वह उच्च के होते हैं। कन्या राशि में शुक्र नीच के माने जाते हैं।  जिस किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र मजबूत स्थिति में होते हैं , उसे जीवन में प्रेम और धन दोनों चीजें प्रदान करते हैं और जीवन में सुख सुविधाओं की बरसात करते हैं। प्रेम रस से लेकर जीवन के सारे रस हमें प्रदान करते हैं।

हमें आर्टिस्टिक नेचर देते हैं। हमें सौंदर्य प्रेमी बनाते हैं।  हमें स्त्री सुख, वाहन सुख और धन का सुख प्रदान करते हैं यानी पूरी विलासिता देते हैं लेकिन यही शुक्र अगर खराब स्थिति में हों या नीच के हों तो हमें नीरसता प्रदान करते हैं।        

जिन जातकों की जन्म कुंडलियों में शुक्र ग्रह केंद्र अथवा त्रिकोण में गोचर कर रहे हैं उनके लिए तो ये शुभ संकेत है किंतु जिनके लिए ये अशुभ भाव में विद्यमान हैं उनके लिए फल बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। इनके उदय होने का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा,  इस बारे में मैं कुंडली टीवी के दर्शकों को विस्तार से बताना चाहूंगा।

Shukra Uday Effect News In Hindi शुक्र का उदय होना 7 राशियों की किस्मत का पिटारा खोलने वाला है। यह 7 राशियां हैं- मेष राशि, वृषभ राशि, मिथुन राशि, कर्क राशि, तुला राशि, धनु राशि व मकर राशि।

जबकि 5 राशियों सिंह, कन्या, वृश्चिक, कुंभ व मीन राशि वालों के लिए शुक्र का उदय होना सामान्य रहने वाला है।

जिन 7 राशियों के लिए शुक्र का उदय होना बहुत शुभ रहने वाला है, उनके बारे में मेष राशि वालों के दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और रोमांस के अवसर मिलेंगे। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। मांगलिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा और घर में विवाह योग्य संतान के लिए आप कोई रिश्ता भी फाइनल कर सकते हैं।

वृषभ राशि वाले घर की साज-सज्जा पर भी खर्च करेंगे और विलासिता पूर्ण चीजें खरीदने की तरफ भी रुझान बढ़ेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए प्रमोशन के अवसर बने और सैलरी में भी इजाफा होगा। मूड भी रोमांटिक रहेगा।

मिथुन राशि वालों के लिए आमदनी के साधन बढ़ेंगे। प्रेम संबंध भी मजबूत होंगे और जो दंपत्ति संतान की इच्छा रख रहे हैं, उनके यहां किलकारी गूंजने की शुभ सूचना मिल सकती है।

कर्क राशि वालों को जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में लाभ होगा। किसी नए एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करने के लिए यह समय सबसे माकूल है। व्यापारियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा।

तुला राशि वालों को समाज में मान सम्मान मिलेगा। अगर नौकरी पेशा हैं तो अपने अधिकारियों के साथ संबंध और मजबूत होंगे। जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अच्छी खबर मिलेगी।

धनु राशि वाले भी लकी रहने वाले हैं। शुक्र के उदय होने से उनकी कई कामनाएं पूरी होगी और अधूरे पड़े कार्य संपन्न होने लगेंगे। नौकरी में भी पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर राशि वालों पर भी किस्मत मेहरबान रहेगी। अगर मकान या वाहन खरीदना चाह रहे हैं तो इच्छा पूरी होगी। सेहत भी अच्छी रहेगी और जो लोग प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे हैं, उन्हें बेहतर पैकेज पर किसी अन्य कंपनी से भी ऑफर मिलेगा।

गुरमीत बेदी 
gurmitbedi@gmail.com

PunjabKesari Shukra Uday

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!