गणेश चतुर्थी व्रत: धन और सुख से अपनी तिजोरी भरने के लिए बप्पा को लगाएं ये भोग

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 03 Aug, 2019 11:35 AM

siddhi vinayak shri ganesh chaturthi vrat

कल 4 अगस्त, 2019 को श्रावण महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस रोज़ सिद्धि विनायक श्री गणेश चतुर्थी व्रत किए जाने का विधान है। यदि पूरे विधि-विधान से भगवान गणेश का पूजन किया जाए तो

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

 कल 4 अगस्त, 2019 को श्रावण महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस रोज़ सिद्धि विनायक श्री गणेश चतुर्थी व्रत किए जाने का विधान है। यदि पूरे विधि-विधान से भगवान गणेश का पूजन किया जाए तो लाइफ में चल रही हर परेशानी का अंत:  किया जा सकता है। कहते हैं किसी भी व्यक्ति के दिल का रास्ता उसके पेट से होकर जाता है, यानी किसी को प्रसन्न करना हो तो उसे उसकी मनपसंद चीज़ें खिलानी चाहिए। आप भी अपनी धन और सुख से तिजोरी भरना चाहते हैं तो बप्पा को लगाएं ये भोग-

PunjabKesari Siddhi Vinayak Shri Ganesh Chaturthi Vrat

मोदक- भगवान गणेश की प्रतिमा या चित्र पर नज़र दौड़ाएं तो आप पाएंगे की मोदक सदा उनके हाथों में रहते हैं। अत: इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है की मोदक उन्हें कितने प्रिय हैं। मोदक का भोग लगाने से बप्पा प्रसन्न होते हैं। 

दूर्वा: तीन पत्ती की 21 दूर्वा गणेश जी को बहुत भाती है। गणेश जी को जो दूर्वा अर्पित करनी हो तो उसे साफ जगह से तोड़ें।

पान: अपने रिश्तों में मिठास बनाए रखने के लिए बप्पा को मीठा पान खिलाएं।

PunjabKesari Siddhi Vinayak Shri Ganesh Chaturthi Vrat

ध्यान रखें- इसके अलावा गणपति अथर्वशीर्ष, संकटनाशन गणेश स्रोत, गणेशकवच, संतान गणपति सतोत्र, ऋणहर्ता गणपति स्तोत्र, मयूरेश स्तोत्र, गणेश चालीसा का पाठ करने से गणेश जी की कृपा प्राप्त होती है।

कार्य में सफलता के लिए
गणेश चतुर्थी की प्रात: उठकर स्नान करने के बाद सूर्य को जल दें। इसके बाद एक कच्चा सूत लें, उस पर यह मंत्र ‘श्री गण गण गणपतये नम:’ का जाप करते हुए सात गांठें लगाएं। इस सूत में गांठ लगाने के बाद श्री गणेश जी के चरणों के साथ लगाकर कहें ‘जय गणेश काटो क्लेश’। फिर गणेश जी को प्रणाम करके सूत को जेब में रखें और काम पर जाएं।

PunjabKesari Siddhi Vinayak Shri Ganesh Chaturthi Vrat

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!