सूर्य ग्रहण: आज 6 ग्रहों के मिलन से होगा बड़ा बदलाव !

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 26 Dec, 2019 07:27 AM

solar eclipse 2019

सूर्य ग्रहण 6 ग्रहों के मिलन के साथ वर्ष 2019 के आखिरी पड़ाव में आखिरी महीने दिसम्बर में 6 ग्रहों के मिलन के साथ लगने जा रहा है। 26 दिसम्बर को सुबह 8.04 बजे सूर्य ग्रहण प्रारंभ होकर सुबह

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

सूर्य ग्रहण 6 ग्रहों के मिलन के साथ वर्ष 2019 के आखिरी पड़ाव में आखिरी महीने दिसम्बर में 6 ग्रहों के मिलन के साथ लगने जा रहा है। 26 दिसम्बर को सुबह 8.04 बजे सूर्य ग्रहण प्रारंभ होकर सुबह 10.56 बजे समाप्त होने जा रहा है। यह खंडग्रास ग्रहण होगा तथा इस दिन पौष मास की अमावस्या की तिथि भी होगी। यह ग्रहण भारत के साथ एशिया, अफ्रीका तथा आस्ट्रेलिया में भी दिखाई देगा। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार ग्रहण सूतक लगने से 12 घंटे पहले शुरू हो जाएगा। 

PunjabKesari Solar Eclipse 2019

जब ग्रहण लगेगा उस वक्त धनु लग्र होगा और धनु राशि में ही ग्रहण के समय सूर्य देव के साथ शनि, बृहस्पति, बुध, चन्द्रमा व केतू भी संचार कर रहे होंगे। सूर्य ग्रहण जब लगता है, तब राहू सूर्य पर प्रहार करता है और सबसे बड़ी बात उस समय गोचर में राहू सूर्य के साथ होगा या फिर सामने भाव में विराजमान होकर सूर्य पर प्रहार कर सूर्य पर ग्रहण का प्रभाव लाता है। 

PunjabKesari Solar Eclipse 2019

इस बार भी राहू सूर्य पर सामने से ही प्रहार करेगा। राहू के गुरु शनि जो सूर्य के पुत्र हैं और पिता-पुत्र में द्वेषता के कारण धनु राशि में शनि अपने पिता का साथ न देकर अपने चेले राहू का ही साथ देकर सूर्य देव पर खूब प्रहार करेंगे जिसके फलस्वरूप धरती पर कष्ट, दंगा-फंसाद, कर्फ्यू, भारी तूफान, तूफानी वर्षा, धरती कंपन, भारी बर्फबारी, तूफान तथा बर्फ के साथ पहाड़ों के खिसकने जैसी घटनाएं होंगी।

कुछ देशों में युद्ध की स्थिति बन सकती है, जबकि कुछ देशों में अप्रत्याशित घटनाएं घटित हो सकती हैं। इस तरह की अप्रत्याशित घटनाओं को देखते हुए सरकार को भी सावधान रहना होगा।

PunjabKesari Solar Eclipse 2019


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!