आज बन रहे शुभ योग में धन कमाने का ये मौका न चूकें

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 23 Dec, 2019 07:25 AM

som pradosh vrat

आज सोमवार का दिन और 2019 का अंतिम सोम प्रदोष व्रत है। भगवान शिव को खुश करने का ये बेहतरीन मौका है। सोम प्रदोष के दिन अर्द्धनारीश्वर यानि भगवान शिव और मां पार्वती दोनों की पूजा करनी चाहिए

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

आज सोमवार का दिन और 2019 का अंतिम सोम प्रदोष व्रत है। भगवान शिव को खुश करने का ये बेहतरीन मौका है। सोम प्रदोष के दिन अर्द्धनारीश्वर यानि भगवान शिव और मां पार्वती दोनों की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने वाले जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार वैसे तो प्रदोष व्रत महीने में दो बार आता है लेकिन आज के सोम प्रदोष का महत्व अधिक है। अत: आज के दिन कुछ खास उपाय करके सभी समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं, विशेषकर धन कमाने का ये खास मौका है। 

PunjabKesari Som pradosh vrat

सफेद रंग के कपड़े पहनें और सफेद चंदन का तिलक लगाएं। सूर्योदय और सूर्योस्त पर भगवान शिव की प्रिय वस्तुओं के साथ उनकी पूजा करें जैसे कच्चा दूध, सफेद फूल, गंगाजल, बेल पत्र, दही, चंदन, भांग, धतूरा आदि। अंत में शिव मन्दिर में बैठकर अपनी समस्या उनसे कहें।

शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक करने से मन की चंचलता समाप्त होकर मन मजबूत व निर्मल बनेगा।

PunjabKesari Som pradosh vrat

यदि आपको लगातार धन हानि हो रही है तो तीन सफेद फूल नदी में प्रवाहित करें।

बबूल के पेड़ की जड़ में दूध अर्पित करें। इन उपायों से अशुभ ग्रहों के प्रभाव दूर होते हैं और आय में वृद्धि का शुभ संयोग बनता है।

मानसिक तनाव या मन की शांति के लिए चन्द्र देव के मंत्र का जाप करें- ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः 

PunjabKesari Som pradosh vrat

प्रदोष काल में भगवान शिव के मंत्र ॐ नमः शिवाय का जाप करें।

किसी जरूरतमंद को कच्चे दूध और चावल का दान करें।

रोली और गंगाजल मिलाकर सफेद कागज पर लिखें और उसे घर के मंदिर में रखें।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!