भगवान राम से जुड़े तीर्थ स्थलों के लिए 28 मार्च से चलेगी ‘श्री रामायण एक्सप्रैस’

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 20 Feb, 2020 09:26 AM

sri ramayana express irctc

भगवान राम से जुड़े स्थलों की तीर्थ यात्रा पर जाने के इच्छुक लोगों के लिए रेलवे 28 मार्च से विशेष पर्यटक ट्रेन चलाएगा। आई.आर.सी.टी.सी. ने बुधवार को यह जानकारी दी। ‘श्री रामायण एक्सप्रैस’ में 10 कोच होंगे

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): भगवान राम से जुड़े स्थलों की तीर्थ यात्रा पर जाने के इच्छुक लोगों के लिए रेलवे 28 मार्च से विशेष पर्यटक ट्रेन चलाएगा। आई.आर.सी.टी.सी. ने बुधवार को यह जानकारी दी। ‘श्री रामायण एक्सप्रैस’ में 10 कोच होंगे जिसमें 5 स्लीपर क्लास के गैर-वातानुकूलित कोच और 5 ए.सी. के 3 टीयर कोच होंगे। बुकिंग पूरी तरह से पहले आओ पहले पाओ के अनुसार होगी। श्री रामायण एक्सप्रैस 28 मार्च से दिल्ली से शुरू होगी। इच्छुक पर्यटक दिल्ली से सफदरजंग, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली और लखनऊ से ट्रेन में चढ़ सकते हैं। इस ट्रेन की 16 रातों-17 दिनों की यात्रा में यात्री भगवान राम से जुड़े सभी पर्यटन स्थलों का दौरा करेंगे जिन्हें ‘भारत का रामायण सर्किट’ भी कहा जाता है। 

इच्छुक पर्यटक 16,065 रुपए प्रति व्यक्ति की लागत पर स्लीपर श्रेणी पैकेज का विकल्प चुन सकते हैं जबकि वातानुकूलित श्रेणी के लिए प्रति व्यक्ति 26,775 रुपए देने होंगे। इसके अलावा भारतीय रामायण सर्किट के साथ श्रीलंका के रामायण सर्किट के पर्यटन स्थलों की यात्रा करने के लिए सीमित 40 सीटों के साथ श्रीलंका में एक अतिरिक्त यात्रा की योजना भी शुरू की गई है। इन दोनों सर्किंटों में यात्रा करने के इच्छुक लोगों को चेन्नई में 11 अप्रैल को रामायण एक्सप्रैस टूरिस्ट ट्रेन से उतरकर श्रीलंकाई एयरलाइंस से इकोनॉमी क्लास में कोलंबो ले जाया जाएगा। पर्यटकों को श्रीलंका में कैंडी, नुवारा एलिया और नेगोमबो में तीन रात ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। इस श्रीलंकाई यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति 37,800 रुपए अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा। 
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!