‘दातिए किन्ना सोहना तेरा भवन सजाया, जी करे देखदा रवां’

Edited By Jyoti,Updated: 22 Oct, 2020 11:01 AM

sri vaishno devi latest update

कटड़ा: शारदीय नवरात्रों के उपलक्ष्य में प्रतिदिन देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु मां वैष्णो के दरबार में नमन के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में श्रद्धालु माता रानी के सजे दरबार को देख कर कहते नहीं थकते, कि ‘दातिए किन्ना सोहना तेरा भवन सजाया, जी करे...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
*प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु वैष्णो देवी में कर रहे नमन

PunjabKesari, Mata Vaishno Devi temple, Vaishno Devi, Shardiya Navratri 2020, Navratri, Navratri 2020, Dharmik Sthal, Religious Place in india, Hindu Teerth Sthal, vaishno devi mandir, vaishno devi yatra
कटड़ा: शारदीय नवरात्रों के उपलक्ष्य में प्रतिदिन देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु मां वैष्णो के दरबार में नमन के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में श्रद्धालु माता रानी के सजे दरबार को देख कर कहते नहीं थकते, कि ‘दातिए किन्ना सोहना तेरा भवन सजाया, जी करे देखदा रवां’। 

वहीं वैष्णो देवी भवन पर बोर्ड प्रशासन द्वारा जारी शतचंडी महायज्ञ में मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियों की गूंज भी वातावरण को भक्तिमय कर रही है। सुबह-शाम होने वाली भव्य आरती में प्रसिद्ध गायकों की प्रस्तुति भी श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र्र बनी हुई है।
PunjabKesari, Mata Vaishno Devi temple, Vaishno Devi, Shardiya Navratri 2020, Navratri, Navratri 2020, Dharmik Sthal, Religious Place in india, Hindu Teerth Sthal, vaishno devi mandir, vaishno devi yatra
जानकारी के अनुसार अब तक के पहले चार नवरात्रों के दौरान 19,500 श्रद्धालु वैष्णो देवी के समक्ष नमन कर आशीर्वाद ले चुके  हैं, जबकि 5वें नवरात्रे बुधवार को भी सुबह से ही दक्षिणी ड्योढ़ी पर श्रद्धालुओं की संख्या अनुमान से अधिक रही। अनुमान लगाया जा रहा था कि बुधवार को भी करीब 4 से 5 हजार श्रद्धालु वैष्णो देवी भवन पर नमन के लिए पहुंचेंगे। 
PunjabKesari, Mata Vaishno Devi temple, Vaishno Devi, Shardiya Navratri 2020, Navratri, Navratri 2020, Dharmik Sthal, Religious Place in india, Hindu Teerth Sthal, vaishno devi mandir, vaishno devi yatra
यात्रा मार्ग भवन पर बोर्ड प्रशासन द्वारा इन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर उचित प्रबंध 
की व्यवस्था की जा रही है। साफ-सफाई सहित खाने-पीने की चीजों को लेकर भी प्रशासन द्वारा विशेष ध्यान रखा जा रहा है। विशेष आरती में गायक लखविंद्र वडाली ने दी प्रस्तुतिवैष्णो देवी भवन पर बुधवार की सुबह हुई विशेष आरती के दौरान प्रसिद्ध गायक लखविंद्र वडाली द्वारा अपनी विशेष प्रस्तुति दी गई। इस दौरान वडाली ने ‘किन्ना सोहना तेरा भवन सजाया’ सहित अन्य भेंटों के माध्यम से मां भगवती का गुणगान किया।
PunjabKesari, Mata Vaishno Devi temple, Vaishno Devi, Shardiya Navratri 2020, Navratri, Navratri 2020, Dharmik Sthal, Religious Place in india, Hindu Teerth Sthal, vaishno devi mandir, vaishno devi yatra

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!