कौन थी भानुमति, महाभारत के किस पात्र से हुआ था इसका विवाह

Edited By Jyoti,Updated: 05 Jun, 2021 01:21 PM

story related to duryodhana wife

महाभारत के मुख्य पात्रों की बात करें इस सूची में कई नाम शामिल हैं। परंतु बहुत कम लोग जानते हैं कि महाभारत के कुछ पात्र ऐसे भी थे जिनकी महाभारत काल में अहम

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
महाभारत के मुख्य पात्रों की बात करें इस सूची में कई नाम शामिल हैं। परंतु बहुत कम लोग जानते हैं कि महाभारत के कुछ पात्र ऐसे भी थे जिनकी महाभारत काल में अहम भूमिका रही है, लेकिन आज भी उनके बारे में लोग जानते नहीं है। जी हां, आज इस आर्टिकल में हम आपको महाभारत के एक ऐसे ही पात्र के बारे में बताने जा रहे हैैं जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे। 

आप में से लगभग जानते होंगे कि महाभारत का युद्ध धृतराष्ट्र के पुत्र दुर्योधन के कारण हुआ। उसके द्वारा सभा में द्रोपदी का चीर हरण ही भारत के सबसे बड़े युद्ध का कारण बना। जिस कारण हर कोई इससे रूबरू हैं। मगर क्या जानते हैं दुर्योध्न की एक पत्नी थी, जो कुश्ती में माहिर थी। जी हां, धार्मिक शास्त्रों में दुर्योध्न की पत्नी का वर्णन किया गया है। आइए जानते हैं क्या था दुर्योधन की पत्नी का नाम व क्या थी इसकी खासियत- 

धार्मिक कथाओं व किंवदंतियों के अनुसार दुर्योधन का विवाह काम्बोज के राजा चंद्रवर्मा की पुत्री भानुमति से संपन्न हुआ था। सती पर्व के अनुसार अति बलशाली व किसी से भी जल्दी हार न मानने वाले दुर्योध्न की पत्नी भी बलशाली थीं, इतना ही नहीं बल्कि वो कुश्ती में निपुण मानी जाती थी। कई बार भानुमति ने अपने बलशाली पति दुर्योध्न इस खेल में पछाड़ देती थीं। इसके अलावा वर्णन किया गया है कि भानुमति न केवल शारीरिक रूप से मज़बूत थी बल्कि अत्यंत सुंदर और कुशाग्र बुद्धि वाली स्त्री थीं। 

ऐसे बनी दुर्योध्न की अर्धांगिनी 
प्रचलित कथाओं के अनुसार राजा चंद्रवर्मा ने जब अपनी बेटी भानुमति का स्वयंवर आयोजित किया तो उसमें देश-विदेश के कई राजाओं के साथ दुर्योधन ने भी हिस्सा लिया। जब उन्होंने भानुमति को वरमाला लेकर राज महल में आते हुए देखा तो मोहित हो उठे और जबरन माला अपने गले में डलवा ली। जिससे तमाम अन्य राजा क्रोधित हो गए और युद्ध के लिए उतारू हो गए। 

इस पर दुर्योधन ने सभी राजाओं के समक्ष पहले अपने मित्र कर्ण को परास्त करने की शर्त रखी। जब कर्ण से राजाओं ने युद्ध किया तो सभी हार गए। जिसके बाद भानुमति को दुर्योधन से विवाह करना पड़ा। बता दें भानुमति ने दुर्योधन से विवाह के बाद दो बच्चों को, बेटा लक्ष्मण औप बेटी लक्ष्मणा को जन्म दिया था। इनकी बेटी का विवाह श्री कृष्ण की जाम्बवन्ती से उत्पन्न संतान साम्ब से हुआ, तो पुत्र लक्ष्मण महाभारत युद्ध के दौरान अभिमन्यु केे हाथों मारा गया था। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!