सुहागन महिलाएं किसी को Gift न करें ये चीजें वरना !

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 08 Jun, 2019 12:57 PM

suhaagan women do not gift any of these things

प्राचीनकाल से भारतीय सुहागन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती आ रही हैं। सजने-संवरने के लिए वे बहुत सारे सौंदर्य प्रसाधनों का यूज करती हैं। शास्त्रों के अनुसार स्त्रियों को हर रोज़ सुबह सोलह श्रृंगार जरुर करने चाहिए।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

प्राचीनकाल से भारतीय सुहागन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती आ रही हैं। सजने-संवरने के लिए वे बहुत सारे सौंदर्य प्रसाधनों का यूज करती हैं। शास्त्रों के अनुसार स्त्रियों को हर रोज़ सुबह सोलह श्रृंगार जरुर करने चाहिए। ऋग्वेद में सौभाग्य बढ़ाने के लिए भी सोलह श्रृंगार का वर्णन किया गया है। क्या आप जानते हैं, सोलह श्रृंगार किसी भी महिला के लिए पूंजी से कम नहीं होते। इन्हें बहुत सहज कर रखना चाहिए। किसी को भी तोहफे में सुहाग की ये 5 वस्तुएं नहीं देनी चाहिए। इससे पति-पत्नी के रिश्ते में दरार आ सकती है। तो आइए जानें कौन सी हैं वो वस्तुएं- 

PunjabKesari Suhagan mahila

सिंदूर- एक चुटकी सिंदूर की कीमत क्या है, ये सिर्फ एक सुहागन महिला ही जानती है। कभी किसी को अपना सिंदूर नहीं देना चाहिए। सिंदूर को बहुत संभाल कर रखना चाहिए।

काजल- ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है, काजल को दूसरों के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। इससे पति का प्रेम कम होता है। आंखों में लगाया गया काजल दूसरों की बुरी नज़र से बचाता है। साइंटिफिक नजरिए से देखा जाए तो किसी का काजल आंखों में लगाने से  इंफेक्शन भी हो सकता है।

मेहंदी- मान्यता है की मेहंदी का रंग जितना डार्क होता है, पति उतना अधिक प्रेम करता है। अपनी मेहंदी को दूसरी महिला के साथ शेयर न करें।

PunjabKesari Suhagan mahila

माथे की बिंदिया- अपने माथे की बिंदिया कभी भी किसी दूसरी महिला को न दें। कहते हैं ऐसा करने से सुहाग की उम्र छोटी होती है। कोई आपसे बिंदी मांगे तो बिंदी के पत्ते से निकाल कर के दे दें लेकिन कभी भी अपने माथे की बिंदी नहीं देनी चाहिए।

चूड़ियां- सुहागिन महिलाओं के लिए चूड़ियां सौभाग्य का प्रतीक हैं। विवाहिता महिलाओं को काले और सफेद रंग की चूड़ियां नहीं पहननी चाहिए। अपनी पहनी हुई चूड़ियां दूसरी महिला को देने से आपका गुड लक उसे मिल जाता है। 

PunjabKesari Suhagan mahila
 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!