Kundli Tv- सूर्य-बुध ने बदली चाल, जानिए 12 राशियों का हाल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 18 Sep, 2018 01:58 PM

sun and mercury change their moves

17 सितम्बर, 2018 को सूर्य कन्या राशि में प्रवेश कर गया है। जिससे भारतीय राजनीति में घमासान मच सकता है तथा मेष, कर्क, वृश्चिक, धनु राशि वाले होंगे मालामाल तथा मिथुन, तुला, कुंभ राशि वाले होंगे बेहाल।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें Video)
17 सितम्बर, 2018 को सूर्य कन्या राशि में प्रवेश कर गया है। जिससे भारतीय राजनीति में घमासान मच सकता है तथा मेष, कर्क, वृश्चिक, धनु राशि वाले होंगे मालामाल तथा मिथुन, तुला, कुंभ राशि वाले होंगे बेहाल। कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों की हिल सकती है कुर्सी तथा पड़ोसी देशों से युद्ध व जल-प्रलय का खतरा भी मंडरा सकता है। इसका 12 राशियों पर कुछ इस तरह का प्रभाव पड़ेगा:-
PunjabKesari
मेष: यश व प्रसिद्धि का बोलबाला रहेगा। रोगों और शत्रुओं पर जीत हासिल होगी। 

वृष: आपके सितारे गर्दिश में हैं तन, मन और धन से परेशान रहेंगे।

मिथुन: आपकी राशि पर सूर्य का अशुभ प्रभाव चल रहा है। लाइफ में कोई न कोई प्रॉब्लम बनी रहेगी।

कर्क: इस राशि के वारे-न्यारे हैं, चारों ओर से सुख और खुशियां आने के योग बनेंगे।

सिंह: फाइनेंशियल और हेल्थ संबंधित समस्याएं रहेंगी। मित्रों व रिश्तेदारों से झगड़ा व तनाव रहेगा।
PunjabKesari
कन्या: मेहनत करने से अच्छे परिणाम मिलेंगे। मित्रों-संबंधियों से झगड़े के कारण टेंशन बनी होगी।

तुला: समय अच्छा नहीं है। सोच-समझ कर कोई भी निर्णय लें। हेल्थ का खास ध्यान रखें।

वृश्चिक: बिज़नेस वालों को बड़ा लाभ व जॉब करने वालों के लिए प्रमोशन के योग बनेंगे।

धनु: हाई लेवल के लोगों से दोस्ती होगी। मन की हर मुराद पूरी होगी।

मकर: किसी अपने से बिछड़ सकते हैं।  झूठे आरोप भी लग सकते हैं। संभल कर रहें।

कुंभ: गुप्त शत्रु सिर उठाएंगे, सावधान रहें। अच्छे फल का अच्छा नतीजा मिलेगा और बुरे का बुरा।

मीन: दाम्पत्य जीवन में दरार आ सकती है। गुप्त रोग से पीड़ा होगी। परिवार का खास ख्याल रखें।
PunjabKesari
राज्यों पर प्रभाव
हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात आदि राज्यों में राजनीतिक उथल-पुथल होगी तथा भूकंप आदि के झटके लगने के प्रबल योग पाए जाते हैं। हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली में घमासान होगा। आरक्षण पर बवाल होगा तथा हरियाणा में राजनीतिक उठापटक होगी व जाट बनाम नॉन-जाट का नारा सिर चढ़ कर बोलेगा तथा भाजपा में एक नया नॉन-जाट चेहरे का भाग्य उदय होगा।
ऐसे पैदा हुई थी गांधारी की 101 संतानें (देखें Video)

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!