Sun Transit 2022: आज होगा सूर्य का राशि परिवर्तन, 5 राशियों के भाग्य में होगा भारी परिवर्तन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 16 Jul, 2022 10:09 AM

sun transit

सूर्य को ज्योतिष में ग्रहों का राजा माना गया है क्योंकि उनकी ऊर्जा से ही दुनिया चलती है और वही व्‍यक्ति को सफलता, पराक्रम, आत्‍मविश्‍वास देते हैं। सूर्य हर महीने राशि परिवर्तित करते हैं और इसका सबसे

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Surya Rashi Parivartan 2022: सूर्य को ज्योतिष में ग्रहों का राजा माना गया है क्योंकि उनकी ऊर्जा से ही दुनिया चलती है और वही व्‍यक्ति को सफलता, पराक्रम, आत्‍मविश्‍वास देते हैं। सूर्य हर महीने राशि परिवर्तित करते हैं और इसका सबसे ज्यादा असर लोगों के करियर, सेहत और सफलता-असफलता पर होता है। वैसे भी ज्योतिष में व शास्त्रों में सूर्य को आत्मा का कारक ग्रह होने के साथ ही हमारे मान-सम्मान व अपमान का भी कारक माना जाता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य मजबूत स्थिति में होता है, उसे समाज में मान-सम्मान और समृद्धि की प्राप्ति होती है। सूर्य ऐसा ग्रह है जो कभी वक्री गति नहीं करता। सूर्य देव को प्रत्यक्ष देवता भी कहा जाता है, जो हमें प्रतिदिन दर्शन देते हैं। शास्त्रों में इनकी उपासना से मिलने वाले शुभ फलों की लंबी सूची है।

धार्मिक मान्यताओं की मानें तो यह ताकत, अधिकार, यश, नौकरी आदि के देवता है।  इनकी पूजा विधि-विधान से करने से उपरोक्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ज्योतिष में आत्मा का कारक माने जाने वाले सूर्य 16 जुलाई को बुध की मिथुन राशि से निकलकर चंद्रमा कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं। यहां बुध के साथ उनके कंबीनेशन बनने से बुधादित्य  योग का निर्माण भी होगा, जिसे ज्योतिष में बहुत शुभ माना जाता है।

16 जुलाई को सूर्य देव राशि परिवर्तन करके 5 राशियों का भाग्य जगायेंगे जबकि कुछ राशियों को थोड़ा सतर्क भी रहना होगा। आज की इस पोस्ट में हम सबसे पहले उन राशियों के बारे में बताना चाहेंगे, जिनके लिए सूर्य का राशि परिवर्तन बेहद मंगलकारी रहने वाला है। ऐसी पहली भाग्यशाली राशि मंगल की मेष राशि है।

मेष राशि वालों का कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ेगा। अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति रूझान बढ़ेगा। बौद्धिक कार्यों से इनकम होगी। आपको इस दौरान अपना टेलेंट दिखाने का भरपूर मौका मिलेगा। इस अवधि में आप खूब मान-सम्मान पाएंगे। नौकरी में पदोन्नति के साथ स्थान परिवर्तन का योग भी बनेगा।  परिवार के संग किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का भी कार्यक्रम बना सकते हैं।

मिथुन राशि दूसरी भाग्यशाली राशि बुध की मिथुन राशि है। सूर्य के गोचर से मिथुन राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। करियर में नए अवसरों की प्राप्ति होगी। मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं। बुध और सूर्य के बीच मित्रता का भाव है। इसलिए आपके लिए यह राशि परिवर्तन लाभकारी रहेगा।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

इसी तरह कर्क राशि वालों के लिए भी सूर्य का गोचर अनुकूल साबित होगा। नौकरी में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। पदोन्नति के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। हर काम में सुनहरी सफलता मिलती दिखाई दे रही है। धन में वृद्धि करने में आप कामयाब रहेंगे।

चौथी भाग्यशाली राशि कन्या राशि है, जिससे सूर्य के राशि परिवर्तन का बेहद लाभ मिलेगा और भाग्य के द्वार खुलेंगे। कन्या राशि वालों की कारोबार के विस्तार की योजना साकार होगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा लेकिन परिश्रम की अधिकता रहेगी। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।  उपहार के आदान-प्रदान के मौके आएंगे। आयात-निर्यात के कारोबार में लाभ होगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में अफसरों का पूरा सहयोग मिलेगा।

धनु राशि: सूर्य के गोचर से आपकी किस्मत चमकने के आसार दिखाई दे रहे हैं। ये अवधि करियर के लिहाज से काफी अनुकूल रहने वाली है। आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए भी ये अवधी शानदार साबित होगी। पदोन्नति के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान आपकी धन-दौलत और मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी।

अब उन 3 राशियों की बात करते हैं, जिन्हें सूर्य के गोचर के दौरान थोड़ा सतर्क रहना होगा-
सिंह राशि (leo)
पहली राशि सिंह राशि है। सिंह राशि वालों के लिए सूर्य गोचर कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है। छवि को लेकर सतर्क रहना होगा। प्रतिद्वंदी छवि को प्रभावित करने की कोशिश कर सकते हैं। अहंकार और क्रोध से बने बनाए कार्य भी बिगड़ सकते हैं। शत्रु आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे। मित्र और परिजनों से संबंध खराब न करें। ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ प्रेम पूर्वक पेश आएं नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है।

तुला राशि (Libra)- सूर्य का यह परिवर्तन आपके लिए महत्वपूर्ण है। इस दौरान कार्यस्थल पर नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। बॉस को प्रसन्न रखने में मुश्किल आ सकती है। अज्ञात भय की स्थिति बनी रहेगी। सेहत के मामले में भी सावधानी बरतने की जरूरत है। विवाद की स्थिति से बचने का प्रयास करें। धन का निवेश सोच-समझ कर करें नहीं तो हानि भी उठानी पड़ सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius)- कुंभ राशि में सूर्य का मिलाजुला फल देखने को मिलेगा। लक्ष्य को पाने में मुश्किल आ सकती है। धैर्य बनाए रखना होगा। नई जॉब की तलाश कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिल सकती है लेकिन मनचाही स्थिति पाने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। आलस्य का त्याग करना होगा। यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। काम की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी के लिए समय कम निकाल पाएंगे। जिस कारण दांपत्य जीवन प्रभावित हो सकता है।

गुरमीत बेदी
gurmitbedi@gmail.com

PunjabKesari kundli

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!