Edited By Lata,Updated: 12 Feb, 2020 10:37 AM
ज्योतिष गणना के अनुसार कल यानि 13 फरवरी को सूर्यदेव अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। बता दें कि सूर्य
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
ज्योतिष गणना के अनुसार कल यानि 13 फरवरी को सूर्यदेव अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। बता दें कि सूर्य का मकर से कुंभ राशि में प्रवेश होगा। कहते हैं कि सूर्य का ये राशि परिवर्तन किसी के लिए शुभ होगा तो किसी के लिए अशुभ हो सकता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करना बेहद शुभ व लाभकारी माना जाता है। इसी के साथ ही इस परिवर्तन का असर पूरे 12 राशियों पर देखने को मिल सकता है। आइए आज जानते हैं, किन राशि वालों को मिलेगा इसका भरपूर लाभ-
मेष
आपके लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ संकेत दे रहा है। इससे आपकी आमदनी बढ़ने के साथ समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। लाभ मिलने के कई द्वार खुलेंगे।
Follow us on Twitter
वृष
सूर्य के कुंभ राशि में प्रवेश करने का इस राशि के जातकों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
Follow us on Instagram
मिथुन
इस राशि के जातकों को सूर्य के राशि परिवर्तन से जबरदस्त लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। किसी कार्य में बड़ी सफलता हासिल होने के आसार हैं।
कर्क
सेहत को लेकर आपको खास ख्याल रखने की जरूरत पड़ेगी। अपने सीक्रेट्स दूसरों से शेयर करने से बचें।
सिंह
सूर्य के राशि परिवर्तन से आपकी करियर लाइफ से लेकर स्वास्थ्य और दांपत्य लाइफ सभी प्रभावित होंगी। लेकिन ये शुभ प्रभाव होगा।
कन्या
इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। लेकिन सेहत को लेकर थोड़ा अलर्ट रहने की जरूरत है।
तुला
आपकी लव लाइफ के लिए समय अनुकूल नहीं है। छोटी-छोटी बातों पर झगड़े हो सकते हैं। लेकिन किसी रूके हुए कार्य के पूरे होने की संभावना है।
वृश्चिक
सूर्य के राशि परिवर्तन से आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की उम्मीद रहेगी। मेहनत का उचित फल मिलेगा।
धनु
किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जिस वजह से आपके रूके हुए काम पूरे होंगे। नए प्रेम संबंध बनाते हुए सावधानी बरतनी होगी।
मकर
आपकी राशि से ही सूर्य का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। निवेश सोच समझकर ही करें।
कुंभ
आपकी ही राशि में सूर्य भगवान प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे आपकी लाइफ में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सेहत का खास ध्यान रखना होगा।
मीन
दुश्मनों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। कोई भी काम सावधानी से करने की जरूरत है। मेहनत के अनुसार फल प्राप्त होगा।