संडे का गुडलक: भानु सप्तमी पर होगा गरीबी का सफाया

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Nov, 2017 07:37 AM

आज रविवार दी॰ 26.11.17 मार्गशीर्ष शुक्ल सप्तमी के उपलक्ष में भानु सप्तमी पर्व मनाया जाएगा। रविवार के दिन सप्तमी तिथि के संयोग से भानु सप्तमी नामक विशेष पर्व का सृजन होता है। सनातन संस्कृति व पौराणिक ग्रंथों में भानु सप्तमी को अत्यधिक शुभ माना गया है।

आज रविवार दि॰ 26.11.17 मार्गशीर्ष शुक्ल सप्तमी के उपलक्ष्य में भानु सप्तमी पर्व मनाया जाएगा। रविवार के दिन सप्तमी तिथि के संयोग से भानु सप्तमी नामक विशेष पर्व का सृजन होता है। सनातन संस्कृति व पौराणिक ग्रंथों में भानु सप्तमी को अत्यधिक शुभ माना गया है। इस दिन सूर्यदेव के निमित्त व्रत-उपासना व उपाय करने से अत्यधिक पुण्य प्राप्त होता है। पौराणिक मतानुसार भानु सप्तमी भी सूर्य-ग्रहण के समान प्रभावकारी है। इसमें जाप, दान, व्रत व उपाय करने पर उसका सूर्य ग्रहण की तरह अनंत गुणा फल मिलता है। सूर्य प्रत्यक्ष देवता हैं। इनकी अर्चना से मनुष्य को सब रोगों से छुटकारा मिलता है। इस दिन विशेषकर तांबे के लोटे में जल, रोली, अक्षत, इत्र, गुड़, व शहद डालकर सूर्य देव को तीन बार अर्घ्य दिये जाने का विधान है तथा सात लाल फल चढ़ाकर दान करने की मान्यता है। जिससे नेत्रों की ज्योति में वृद्धि होती है तथा व्यक्ति को तेज, प्रतिष्ठा, विद्या, वैभव प्राप्त होता है। भानु सप्तमी के विशेष पूजन व्रत व उपाय से दरिद्रता दूर होती है, दुःख व शोक से मुक्ति मिलती है व सौभाग्य की प्राप्ति होती है। 


विशेष पूजन विधि: प्रातःकाल सूर्यदेव का विधिवत पूजन करें। सिंदूर मिले तेल से दीप करें, अग्गर की धूप करें, लाल चंदन चढ़ाएं। लाल फूल चढ़ाएं। सेव का फलाहार चढ़ाएं। बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। रुद्राक्ष की माला से इस विशेष मंत्र का 1 माला जाप करें। पूजन उपरांत फलाहार व भोग गरीबों में बांट दें।


पूजन मुहूर्त: प्रातः 08:30 to से प्रातः 09:30 तक।
पूजन मंत्र: ॐ श्रीं हिरण्यगर्भाय नमः॥


आज का शुशाशुभ
आज का अभिजीत मुहूर्त:
दिन 11:47 से दिन 12:29 तक।
आज का अमृत काल: नहीं है ।
आज का राहु काल: शाम 16:02 से शाम 17:20 तक। 
आज का गुलिक काल: दिन 14:44 से शाम 16:02 तक। 
आज का यमगंड काल: दिन 12:08 से दिन 13:26 तक।


यात्रा मुहूर्त: आज दिशाशूल पश्चिम व राहुकाल वास उत्तर में है। अतः पश्चिम व उत्तर दिशा की यात्रा टालें।


वर्जित मुहूर्त: आज पृथ्वी वासिनी भद्रा प्रातः 09:50 से लेकर रात 22:32 तक रहेगी। जिसमे शुभ कार्य वर्जित हैं।


आज का गुडलक ज्ञान
आज का गुडलक कलर:
रक्त वर्ण ।
आज का गुडलक दिशा: पूर्व।
आज का गुडलक मंत्र: ऐं ऐश्वर्यदाय नमः ॥
आज का गुडलक टाइम: दिन 11:47 से दिन 12:29 तक।


आज का बर्थडे गुडलक: दुःख से मुक्ति हेतु सूर्यदेव के निमित तांबे के दिए में गौघृत का दीप करें।


आज का एनिवर्सरी गुडलक: सौभाग्य की प्राप्ति के लिए सूर्यदेव पर चढ़े अशोक के 7 पत्ते घर के मेन गेट पर बांधे।


गुडलक महागुरु का महा टोटका: दरिद्रता से मुक्ति हेतु सूर्यनारायण पर चढ़े 7 खजूर किसी ब्रह्मण को दान करें। 


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com



 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!