Edited By Niyati Bhandari,Updated: 14 Jul, 2018 12:50 PM
संडे को फन डे मान कर लगभग हर कोई इस दिन मस्ती के मूड में रहता है। इसकी शुरूआत होती है, शनिवार की रात देर तक जागने से और संडे को सूर्य उदय होने के बाद उठने से। शास्त्रों के अनुसार जो लोग ऐसा करते हैं,
ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
संडे को फन डे मान कर लगभग हर कोई इस दिन मस्ती के मूड में रहता है। इसकी शुरूआत होती है, शनिवार की रात देर तक जागने से और संडे को सूर्य उदय होने के बाद उठने से। शास्त्रों के अनुसार जो लोग ऐसा करते हैं, वह अपने स्वास्थ्य के साथ तो खिलवाड़ करते ही हैं साथ में नवग्रह के प्रधान ग्रह सूर्य को भी निराश करते हैं। ज्योतिष विद्वान कहते हैं, जिन लोगों का सूर्य कमजोर होता है उनमें ये निशानियां देखी जा सकती हैं जैसे गुरु और पिता से संबंध खराब होना, जॉब में समस्याओं का आना, सोने से बनी चीजें गुम हो जाती हैं या चोरी, आलस्य और थकावट रहना, पेट, आंख और हृदय के रोग होना, अहंकारी स्वभाव, विवादों में फंसे रहना आदि।
इन सभी समस्याओं से बचने के लिए संडे सुबह सूर्य देव को अर्घ्य दें। सनातन संस्कृति में यह परंपरा प्राचीनकाल से चली आ रही है। श्रीरामायण में बताया गया है प्रभु श्रीराम अपने दिन का आरंभ सूर्य देव को जल चढ़ाने से करते थे। महाभारत में दानवीर कर्ण भी सूर्य देव को जल अर्पित करने से दिचचर्या का आरंभ करते थे। इन 6 लोगों को संडे सुबह सूर्य देव को जल जरूर चढ़ाना चाहिए।
कुंडली में सूर्य अशुभ प्रभाव दे।
सेल्फ कॉन्फिडेंस न हो।
जो लोग भीड़ देखकर डर जाते हैं।
जिन लोगों पर नेगेटिविटी हावी रहती हैं।
अनजाना डर सताए।
नेम और फेम पाने के चाहवान।
विशेष- सूर्य देव को अर्घ्य देते समय इस सूर्य मंत्र का जाप जरूर करें- ऊँ सूर्याय नम:
Kundli Tv - WOW ! अगर इन Letter से शुरू होता है आपके Partner का नाम तो खुशनसीब हैं आप