आज उच्च के सूर्य बदलेंगे अपनी चाल, राशि अनुसार जान लीजिये अपनी किस्मत का हाल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 15 May, 2019 10:42 AM

surya transit

ज्योतिष में नव ग्रहों के राजा सूर्य को प्रत्यक्ष देवता माना जाता है। सूर्य जगत की पितृ मूर्ति माने जाते हैं। सूर्य के बिना जीवन असंभव है। कृतिका, उत्तरा-फाल्गुनी और उत्तराषाढ़ा नक्षत्रों का स्वामी सूर्य सम्मान, सफलता, उन्नति, पिता के साथ संबंध व उच्च...

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

ज्योतिष में नव ग्रहों के राजा सूर्य को प्रत्यक्ष देवता माना जाता है। सूर्य जगत की पितृ मूर्ति माने जाते हैं। सूर्य के बिना जीवन असंभव है। कृतिका, उत्तरा-फाल्गुनी और उत्तराषाढ़ा नक्षत्रों का स्वामी सूर्य सम्मान, सफलता, उन्नति, पिता के साथ संबंध व उच्च पद का कारक है। कुंडली में शुभ सूर्य जीवन में सुख-सुविधाएं व सरकारी पद देता है, वहीं दूसरी ओर अशुभ सूर्य जीवन को परेशानियों से भर देता है। सूर्यदेव बुधवार तारीख 15.05.19 को सुबह 11:18 पर मेष राशि से निकलकर वृष राशि में गोचर करेंगे और 15 जून तक इसी राशि में स्थित रहेंगे। सूर्य के इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। आइए राशि अनुसार जानते हैं सूर्य के गोचर का प्रभाव।

PunjabKesari Surya transit

मेष: दूसरे भाव में सूर्य के गोचर से वाणी में कठोरता आ सकती है। आप किसी को आहत कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। दांपत्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी की तबियत बिगड़ सकती है। परिस्थितियां अनुकूल होंगी।
उपाय: रविवार के दिन श्वेतार्क का पौधा लगाएं।

वृष: लग्न भाव में सूर्य के गोचर से आप में आक्रामकता व अहंकार में वृद्धि हो सकती है। दांपत्य में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के व्यवहार में आक्रामकता आ सकती है। जीवनसाथी को उन्नति व आय वृद्धि हो सकती है। 
उपाय: रविवार के दिन सूर्य देव पर जायफल चढ़ाएं।

मिथुन: बारहवें भाव में सूर्य के गोचर से विदेश यात्रा के योग बनेंगे। सेहत बिगड़ सकती है। अधिक ख़र्चों से आर्थिक पक्ष कमजोर पड़ सकता है। भाई-बहनों के करियर में उछाल आ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। 
उपाय: रविवार के दिन सूर्य देव पर लाल फूल चढ़ाएं।

कर्क: ग्यारहवें भाव में सूर्य के गोचर से जीवन में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। धन की कमी दूर होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। प्रेम जीवन में समस्याएं आ सकती हैं। बिज़नेस शुरू करने के योग बनेंगे। सर्विसमैन को सीनियर्स से मदद मिलेगी।
उपाय: लाल गाय को गुड़ खिलाएं।

सिंह: दसवें भाव में सूर्य के गोचर से कार्यक्षेत्र में साहसिक फैसले लेंगे। पूरी लगन के साथ काम करेंगे। कारोबारियों को अच्छा मुनाफ़ा मिलेगा। उन्नति के कई अवसर मिलेंगे। सरकारी कामकाजों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। फॅमिली लाइफ अच्छी रहेगी। 
उपाय: कलाई में तांबे का कड़ा पहनें।

कन्या: नवें भाव में सूर्य के गोचर से पिता की सेहत में गिरावट आ सकती है। पिता से मतभेद हो सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आलोचना हो सकती है। भाई-बहनों के साथ नोक-झोंक की संभावना है। कारोबारियों को विदेशों से मुनाफ़ा हो सकता है। 
उपाय: शिवलिंग का शहद से अभिषेक करें। 

तुला: आठवें भाव में सूर्य के गोचर से आमदनी में गिरावट के योग हैं। धन हानि के योग हैं। सीनियर्स के साथ रिश्ते बिगड़ सकते हैं। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। आर्थिक तंगी के चलते उधार लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है। 
उपाय: सूर्य देव को तांबे के लौटे से जल का अर्घ्य दें।

PunjabKesari Surya transit

वृश्चिक: सातवें भाव में सूर्य के गोचर से कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपका व्यवहार लोगों को पसंद आएगा। जीवनसाथी में अहम का भाव आ सकता है। लवमेट से बेवजह के झगड़ों के कारण मतभेद हो सकते हैं। 
उपाय: कन्याओं को लाल कपड़ा भेंट करें।

धनु: छठे भाव में सूर्य के गोचर से आप शत्रुओं पर हावी रहेंगे। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। काम करने की गति में तेजी आएगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा। अप्रत्याशित ख़र्चें हो सकते हैं।
उपाय: रविवार के दिन विष्णु मंदिर में गेहूं दान करें।

मकर: पांचवें भाव में सूर्य के गोचर से छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। एकाग्रता भंग हो सकती है। प्रेम जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है। संतान जिद्दी बन सकती है।
उपाय: किसी मजदूर को रविवार के दिन गेहूं दान करें।

कुंभ: चौथे भाव में सूर्य के गोचर से जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में प्रगति मिल सकती है। दांपत्य में खटास आ सकती है। माता की सेहत खराब हो सकती है। साझेदारी में लाभ प्राप्त हो सकता है। कारोबार को आगे बढ़ाने में सफलता मिल सकती है। 
उपाय: सूर्य मंत्र "ॐ भास्कराय नमः" का जाप करें। 

मीन: तीसरे भाव में सूर्य के गोचर से कार्यक्षेत्र में अच्छा काम करेंगे। पारिवारिक जीवन में आनंद की अनुभूति होगी। बड़े भाई-बहनों से मनमुटाव हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। पिता को लाभ होगा।
उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। 

आचार्य कमल नंद लाल
kamal.nandlal@gmail.com

PunjabKesari Surya transit

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!