सूर्य ने बदला अपना घर, जानें किसका होगा फायदा किसका होगा नुकसान

Edited By Jyoti,Updated: 23 Dec, 2018 12:45 PM

surya will change his position who will get affected

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य का धनु राशि में प्रवेश हो रहा है। सूर्य के इस गोचर के दौरान पूरे एक मास तक सभी राशियों पर इसका अलग-अलग प्रभाव पड़ने वाला है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य का धनु राशि में प्रवेश हो रहा है। सूर्य के इस गोचर के दौरान पूरे एक मास तक सभी राशियों पर इसका अलग-अलग प्रभाव पड़ने वाला है। कुछ के लिए तो ये बदलाव बहुत अच्छा साबित होगा तो कुछ के लिए बहुत बुरा। तो आइए जानते हैं ज्योतिष के अनुसार सूर्य का ये गोचर किस के लिए क्या लेकर आया है।
PunjabKesari

मेष: आपके लिए सूर्य भाग्य भाव से भ्रमण करेगा। इसके परिणाम अत्यंत शुभ होंगे। इस समय आपसी संबंधों में सुधार होगा। संबंधियों से निकटता बढ़ेगी। इस समय धर्म और अध्यात्म के प्रति अधिक रुझान रहेगा। धार्मिक कार्यों में भी व्यय होगा। पारिवारिक सुख-शांति रहेगी। संतान से सहयोग और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। इस समय माणिक पहनना शुभता में वृद्धि करेगा।

वृष: आपसी तालमेल की कमी रहेगी। पारिवारिक मामलों में विरोध हो सकता है। अपने क्रोध और गुस्से  पर नियंत्रण रखें। शत्रुपक्ष से सावधानी बरतनी होगी। मातृपक्ष के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। किसी भी कार्य में सावधानीपूर्वक निर्णय लेना होगा। नौकरीपेशा व व्यापारी वर्ग को संभलकर चलना होगा।

मिथुन: दाम्पत्य जीवन में वाद-विवाद से बचना होगा। दैनिक व्यवसाय के क्षेत्र में पराक्रम द्वारा ही सफल होंगे। प्रेम संबंधों के मामलों में आपको किसी न किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कानूनी विवाद से बचना होगा। शत्रुपक्ष पर दबदबा बना रहेगा। सांझेदारी के कार्य में सावधानी रखनी होगी।

कर्क: भाग्य में रुकावट और काम में भी बाधा रह सकती है। शत्रु पक्ष प्रभावहीन होंगे। मामा पक्ष से कुछ विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आपको पेट संबंधी रोग हो सकता है। खान-पान में सुधार करना होगा। कर्ज़ या लेन-देन के कारण खर्च बढ़ सकता है।  नौकरीपेशा लाभान्वित होंगे।

सिंह: प्रेम संबंधों के मामलों में असफलता का स्वाद चखना पड़  सकता है। आपको अपने काम और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा। संतान पक्ष में संभलकर चलना होगा।  प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। गैस संबंधित समस्या हो सकती है। सैल्फ कान्फीडैंस बढ़ा-चढ़ा रहेगा। विद्यार्थी वर्ग व शिक्षा से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है।

PunjabKesari

कन्या: पारिवारिक कारणों से घर से दूर जाना पड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभुत्व कायम रहेगा। आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखद ही कहा जा सकता है। इस समय आपको आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। जमीन संबंधित कामों में सफलता के अवसर हैं। माता के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। शत्रुपक्ष पर प्रभाव बना रहेगा।

तुला: पराक्रम अत्यधिक बढ़ा-चढ़ा रहेगा। आपकी मेहनत और प्रयासों की प्रशंसा होगी। भाई-बंधुओं और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ मिलने से आपके कई काम बनेंगे। सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। इस समय आपका प्रभाव लोगों पर अधिक पड़ेगा। रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोग लाभन्वित होंगे। आपके प्रयास ही आपकी सफलता का कारण बनेंगे।

वृश्चिक: आर्थिक लाभ मिलेगा लेकिन बचत के योग कम ही हैं। इस समय किसी प्रकार की मानसिक समस्या आपको परेशान कर सकती है। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम है।  राजकीय काम संपन्न होंगे। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति होगी। पिता का सहयोग लेकर चलें।

धनु: किसी विशेष पद की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। किसी कार्य में पिता का सहयोग प्राप्त होगा। पुरानी वस्तु से लाभ प्राप्त हो सकता है। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सरकारी क्षेत्रों से जुड़े लोगों को प्रगति के अवसर मिलेंगे।
PunjabKesari

मकर: सावधानी रखनी होगी। यात्रा संभलकर करें। आपको अपने कार्यों पर नियंत्रण रखना होगा। अत्यधिक भागदौड़ होने से शारीरिक थकावट अधिक होगी। प्रत्येक कार्य के लिए आपको अधिक प्रयत्न करना होगा। शत्रुपक्ष प्रभावहीन होंगे।

कुंभ: गोचर शुभ फल देगा।  घर या परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। पिता या बड़े भार्ई से लाभ प्राप्त होने के योग हैं। यात्रा के योग बन सकते हैं। धनलाभ के योग भी  प्रबल हैं। इस समयावधि में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी के लिए इच्छुक व्यक्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से लाभ या प्रसन्नता प्राप्त हो सकती है।

मीन: समय आपके कार्यों के लिए उत्तम रहेगा। किसी उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। इस समय कार्य की अधिकता होने से थकान महसूस करेंगे। अधिकारी वर्ग कार्यों को लेकर प्रसन्न रहेंगे। घर-परिवार के सुखों में वृद्धि होगी। आप अपनी प्रतिभा को विस्तार देंगे।
PunjabKesari
बेचैनी दूर करने के लिए करें ये टोटका (VIDEO)

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!