मानसिक तनाव से मुक्ति के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स

Edited By ,Updated: 16 Apr, 2017 03:12 PM

take these vastu tips to get rid of mental stress

कई बार व्यक्ति तनाव से ग्रसित होता है तो उसका असर उसके पारिवारिक जीवन में भी पड़ता है। लोग इससे छुटकारा पाने के लिए चकित्सक की सलाह लेते हैं, लेकिन

कई बार व्यक्ति तनाव से ग्रसित होता है तो उसका असर उसके पारिवारिक जीवन में भी पड़ता है। लोग इससे छुटकारा पाने के लिए चकित्सक की सलाह लेते हैं, लेकिन कुछ फायदा नहीं होता। इसका एक कारण वास्तु भी हो सकता है। यहां वास्तु के कुछ सरल उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाने से तनाव से मुक्ति पाई जा सकती है। 

शयन कक्ष में शराब का सेवन न करें। इससे तनाव में वृद्धि होती है। इसके साथ ही डरावने सपने आते हैं अौर स्वास्थ्य संबंधी समस्याअों का भी सामना करना पड़ता है। 

घर में हल्के रंग का पेंट करवाएं। चटकीले रंग करवाने से घर में नीरसता छाती है। जबकि हल्के रंगों से घर में खुशनुमा माहौल बना रहता है। 

रसोईघरों में काले रंग के पत्थरों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। कई बार इनके ऊपर कुछ चिपचिपा सामान गिर जाए तो पता नहीं चलता, जिससे हमें ही नुक्सान पहुंचता है। इसलिए रसोईघर में हल्के रंग के पत्थर लगाने चाहिए। 

रात को सोने से पहले रसोईघर में जूठे बर्तन न रखें। इससे घर में दरिद्रता का वास होता है। 

घर में जाले न लगने दें। ये मानसिक तनाव पैदा करते हैं। नियमित रूप से इनकी सफाई करते रहें। 

सुबह पूजा के समय ऊनी या सूती वस्त्र का आसन बिछाएं। सुबह की पूजा 6 से 8 बजे के मध्य संपन्न कर लेनी चाहिए।

हल्के रंग का सोफा सेट खरीदें। इससे घर में शांति रहेगी। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!