Tarot Card Rashifal (15th september): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 15 Sep, 2023 07:40 AM

tarot card rashifal

मेष- कभी अपने दिमाग़ को भी आराम दें, हमेशा सोच-विचार में न रहें। आज आपके आस-पास

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- कभी अपने दिमाग़ को भी आराम दें, हमेशा सोच-विचार में न रहें। आज आपके आस-पास माहौल खुशनुमा रहने वाला है। उसे एंजॉय करें।
उपाय- बेसन से बनी कोई भी वस्तु खाएं और परिवार को भी खिलाएं।

वृष- आज लंबे समय के बाद धार्मिक स्थान पर जाने का मौका मिलेगा। बिगड़ते रिश्तों में सुधार होगा। शाम को कोई क्लोज फ्रेंड या रिश्तेदार का आना होगा।
उपाय- आज बैंगन न खाएं।

मिथुन- बिना किसी सोच-विचार के आज जॉब या कारोबार में लेन-देन न करें। सारा दिन अच्छा रहेगा। बहुत सारी खुशियां मिलने वाली हैं।
उपाय- अपने साथ पीले या लाल रंग का कुछ भी रखें। चाहें तो हल्दी की गांठ भी रख सकते हैं।

कर्क- आज घर पर शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझ कर करें। फैमिली में किसी के साथ झगड़ा हो सकता है। वर्क प्लेस पर बहुत ही अच्छा अनुभव होगा। प्रमोशन के चांस हैं।
उपाय- हनुमान जी को लाल सिंदूर चढ़ाएं।

सिंह- घर पर बिजली का कोई उपकरण खराब हो सकता है। परिवार में तनाव रहेगा, घर का माहौल संभालना मुश्किल हो सकता है।
उपाय- घर में कपूर का धूंआ दें।

कन्या- आपको नज़र लग सकती है। पढ़ाई में चाह कर भी मन नहीं लगेगा। यदि आप घर के मुखिया हैं तो सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- तुलसी का पत्ता अपने साथ रखें और कान के पीछे काला टिक्का लगाएं।

तुला- किसी के घर फंक्शन में जाने का मौका मिलेगा। वहां कोई अच्छा दोस्त मिल सकता है, जो भविष्य में मददगार साबित होगा। सारा दिन हंसी-खुशी व्यतित होगा।
उपाय- पानी में शहद मिलाकर पीएं।

वृश्चिक- आज किसी जानवर से काटे जाने की आशंका बन रही है, सावधान रहें। मन को शांत रखें और अपने कर्मों को सुधारें। किसी को दुख न पहुंचाएं।
उपाय- लाल मुंह वाला बन्दर घर में रखें, संभव न हो तो कोई फोटो भी रख सकते हैं।

धनु- यदि आपके घर के बाहर कोई नाली या बोरवेल है तो उसका उपाय करवाएं। इसकी वजह से आपकी लाइफ में समस्याएं चल रही हैं।
उपाय- कांच के बर्तनों का उपयोग करें। सारा दिन वेज वस्तुएं खुद भी खाएं और परिवार को भी खिलाएं।

मकर- आज हर काम संभल कर करें नहीं तो जिंदगी भर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी फैसला करने से पहले बड़ों से सलाह जरुर लें।
उपाय- शिव पार्वती का नाम लाल रंग से लिख कर उसे घर के मंदिर में रखें।

कुम्भ- बड़ों से विचार करने के बाद कोई नया काम आरंभ करें। आज मानसिक स्थिती ठीक नहीं रहेगी। परेशानी बनी रहेगी। संयम से काम लें।
उपाय- आज आपको अपने हिस्से का एक टाइम का भोजन पालतू जानवर को देना है, सभी समस्याएं खत्म होंगी।

मीन- आज विचार बार-बार बदल सकते हैं। कोशिश करें किसी सरकारी काम को हाथ में न लें। बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा।
उपाय- माता सरस्वती की फोटो घर के मंदिर में लगाएं।

 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!