Edited By Niyati Bhandari,Updated: 15 Jul, 2020 06:37 AM
मेष- आपको किसी के साथ पार्टनरशिप में काम नहीं करना है। अपने फैसले खुद लें। किसी ओर को अपने जीवन के फैसले न
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- आपको किसी के साथ पार्टनरशिप में काम नहीं करना है। अपने फैसले खुद लें। किसी ओर को अपने जीवन के फैसले न करने दें। घर और बाहर आज बहुत इज्जत-मान मिलने वाला है।
उपाय- बाथरूम में नमक की कटोरी रखें। एक सप्ताह बाद उसे बदल लें। घर से नकारात्मकता का नाश होगा।
वृष- विदेश से कोई अच्छी खबर मिल सकती है, संभव है आप भी जल्दी ही विदेश यात्रा करें। आपका कहीं न कहीं रुका काम पूरा होगा।
उपाय- जब भी खाना बनाएं, पहले घर के बड़ों को दें। अगर घर में कोई बुजुर्ग नहीं है तो किसी मंदिर या जरुरतमंद को भोजन दें।
मिथुन- मूड में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। शाम तक आपको बिना बात गुस्सा आ सकता है। खुद पर कंट्रोल रखने के लिए पाठ-पूजा में अपना ध्यान लगाएं।
उपाय- घर के मध्य में तुलसी का पौधा लगाएं, सभी नज़र दोष हट जाएंगे।
कर्क- आज कहीं बिना योजना के जाना पड़ सकता है। संभव हो तो अपना प्रोग्राम कैंसिल कर दें। मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। कोई गेस्ट घर पर आ सकता है।
उपाय- आज लाल फूल या गोमती चक्र अपने पास रखें।
सिंह- आज बहुत दिनों बाद मनचाहे मनोरंजन का मौका मिल रहा है, उसे हाथ से न जाने दें। शॉपिंग के लिए भी टाइम अच्छा है जरूर जाएं।
उपाय- आज घर की बहन, बेटी या फिर भुआ को कुछ न कुछ उपहार अवश्य दें। अगर वो पास न हो तो उनके नाम का कुछ निकाल दें।
कन्या- आज किसी से बिना बात अनबन हो सकती है। बुरे शब्दों का प्रयोग करने से बचें। जॉब को संभाल कर रखें और शांति का प्रदर्शन करें।
उपाय- आज किसी का जूठा न खाएं अन्यथा कोई विकार हो सकता है।
तुला- आज कोई वाहन नया या पुराना खरीदने का मन बन सकता है। महूर्त देख कर कोई भी काम करें। आंखों संबंधित कोई प्रॉब्लम हो सकती है।
उपाय- किसी किन्नर को मीठा पान या कुछ मीठा ले दें।
वृश्चिक- आपने किसी खास से मुलकात हो सकती है। आज टाइम अच्छा है, जिस काम को लंबे समय से टाल रहे थे, वो आज पूरा हो जाएगा।
उपाय- एक लाल बिंदी या फूल अपने साथ रखें।
धनु- आज घर में बिजली के उपकरण आपको खूब तंग कर सकते हैं। मोबाइल भी गुम होने के आसार बन रहे हैं या टूट सकता है। संभल कर रहें।
उपाय- बन्दर को केले या चने खिलाएं।
मकर- आज आपको बिना मांगे मोती मिल जाएगा और अगर मन की बात बोली तो शायद कुछ भी न मिले थोड़ा सब्र जरूरी है। धैर्य और संयम से काम लें।
उपाय- आज सफ़ेद कपड़े ही पहनें और अपने पास गुड़ रखें।
कुंभ- आज कुछ चटपटा खाना खा सकते हैं। जिससे सेहत कुछ गड़बड़ा सकती है। घर वालों से कहासुनी हो सकती है। याद रखें, बड़ो की इज्जत जरूरी है।
उपाय- तुलसी के पौधे को सरसो के तेल का दीपक लगाएं।
मीन- आज बहुत सारी खुशियां मिलने वाली हैं। उनको एंजॉय करने के लिए तैयार रहें। सारा दिन घर का माहौल बहुत अच्छा रहेगा।
उपाय- घर में ताज़ा आटा गूंथ कर शिवलिंग बनाएं, शाम को किसी पेड़ के पास रख आएं। सारा दिन मन ही मन ॐ नमः शिवाय मन्त्र बोलें।